राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन
मंगलवार, बुधवार, शनिवार की सुबह 06:10 बजे राजगीर से चलेगी 6 से 31 मई तक

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गर्मी छूट्टी में बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने राजगीर से खगड़िया विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छह से 31 मई तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन 14 कोचों के साथ चलेगी और लखीसराय, किऊल, जमालपुर और मुंगेर होते हुए खगड़िया पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच भी शामिल होंगे। इस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है। उक्त आशय की जानकारी मालदा रेल मंडल के पीआरओ ने सोमवार को दी। ट्रेन संख्या 03266 राजगीर-खगड़िया ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को राजगीर से 06:10 बजे रवाना होगी।
उसी दिन यह ट्रेन दोपहर में एक बजे खगड़िया पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में अभयपुर आगमन 10:36 बजे/प्रस्थान 10:38 बजे, जमालपुर आगमन 10:52 बजे/प्रस्थान 11:02 बजे और मुंगेर आगमन 11:40 बजे/प्रस्थान 11:45 बजे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे पहले तिलैया 7.15 बजे, नवादा 8.03 बजे, शेखपुरा 9 बजे और किऊल 10.10 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03265 खगड़िया-राजगीर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 06 से 31 मई तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को खगड़िया से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:25 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में मुंगेर आगमन 14:55 बजे/ प्रस्थान 15:00 बजे, जमालपुर आगमन 15:22 बजे/ प्रस्थान 15:32 बजे और अभयपुर आगमन 15:58 बजे/ प्रस्थान 16:00 बजे स्टेशनों पर रुकेगी। इसके आगे किऊल 4.53 बजे, शेखपुरा 5.28 बजे, नवादा 6.33 बजे, तिलैया 7 बजे और राजगीर रात 9.25 बजे पहुंचेगी। प्राय: हर जगह 2 मिनट का स्टॉपेज होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।