Vat Savitri Vrat 2025 Date and Time Vat Savitri Vrat Puja Muhurat and Significance Vat Savitri Vrat 2025: मई में वट सावित्री व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व महत्व, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vat Savitri Vrat 2025 Date and Time Vat Savitri Vrat Puja Muhurat and Significance

Vat Savitri Vrat 2025: मई में वट सावित्री व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व महत्व

  • Vat Savitri Vrat 2025: ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है। जानें इस साल वट सावित्री व्रत कब है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
Vat Savitri Vrat 2025: मई में वट सावित्री व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व महत्व

Vat Savitri Puja Kab Hai 2025: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखते हैं। कुछ जगहों पर इसे बड़मावस और बरगदाही भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ व्रत करती हैं और वट वृक्ष यानी बरगद की पूजा करती हैं। जानें मई में वट सावित्री व्रत कब है-

वट सावित्री व्रत 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 26 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 मई 2025 को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में वट सावित्री व्रत 26 मी 2025, सोमवार को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:जीवन में आर्थिक खुशहाली के लिए नियमित रूप से करें ये 5 वास्तु उपाय

सोमवती अमावस्या का संयोग: इस साल वट सावित्री व्रत यानी ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर सोमवार पड़ रहा है। वट सावित्री व्रत के दिन सोमवार होने के कारण सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है।

वट सावित्री व्रत के दिन बन रहे पूजन के ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:03 ए एम से 04:44 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 04:24 ए एम से 05:25 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:46 पी एम

वट सावित्री पूजन के चौघड़िया मुहूर्त:

अमृत - सर्वोत्तम: 05:25 ए एम से 07:09 ए एम

शुभ - उत्तम: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

ये भी पढ़ें:जुलाई में शनि चलेंगे उलटी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

वट सावित्री व्रत का महत्व: हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने मृत्यु के देवता यम को भ्रमित करके अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश किया था। इसलिए विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से वट सावित्री व्रत करती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!