Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 5 से 11 मई तक का समय?
Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (5-11 मई 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से 7 मई से कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस सप्ताह आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। सिंगल जातकों को प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। इससे धन हानि हो सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
वृषभ राशि- इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को जीवन में कई सरप्राइज मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। 07 मई से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। निवेश के नए विकल्पों की तलाश करें। लेकिन बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें। यह सप्ताह करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर लाएगा। इनका भरपूर लाभ उठाएं और सफलता की राह पर आगे बढ़ते रहें।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।आय में वृद्धि होगी। मिथुन राशि वालों को इस वीक कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस मैनेजमेंट में अच्छी छवि बरकरार रहेगी। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल होगी। धन का आवक बढ़ेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। यह सप्ताह रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि- इस सप्ताह कर्क राशि वालों का भाग्य साथ देगा। अपने डाइट पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ मे प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। इस वीक अचानक से खर्च बढ़ेंगे। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन उधार देते समय थोड़ा सावधानी बरतें। यह सप्ताह नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल होने के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हेल्थकेयर और आईटी प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। जो लोग जॉब स्विच करना चाहते हैं, वह भी अपनी प्रोफाइल अपडेट कर लें। इससे सप्ताह इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।
सिंह राशि- पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। यह सप्ताह करियर में चुनौतियों और अवसर दोनों लाएगा। रोमांटिक लाइफ में खुशहाली आएगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। समय का दुरुपयोग न करें। नई स्किल सीखें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।
कन्या राशि- परिजनों के विचारों का सम्मान करें। इस सप्ताह ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप में साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। सप्ताह के अंत तक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगा।
तुला राशि- आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन बचत पर फोकस करें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। करियर में उन्नति के लिए नई स्किल सीखें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। इससे सभी कार्यों के उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की परेशानियों को नजरअंदाजन न करें। रिश्तों की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। अपने डाइट पर ध्यान दें। हरी सब्जियों और फल का सेवन ज्यादा करें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बनाकर रखें। कुछ जातक इस वीक प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि- रोमांटिक लाइफ में साथी से इमोशनली कनेक्ट हो पाएंगे। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। यह सप्ताह नई एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल होने के लिए भी उत्तम है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस में अपनी लीडरशिप स्किल से महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम होंगे। करियर में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के सेहत पर भी ध्यान दें। रोजना योग और मेडिटेशन करें। प्रॉपर्टी और धन के लेन-देन के दस्तावेजों को संभालकर रखें।
धनु राशि- इस वीक कुछ जातक जॉब स्विच चेंज करने का प्लान बना सकते हैं। फैमिली और प्रियजन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यह सप्ताह आपके जीवन में कई बड़े बदलाव लाएगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ बढञिया रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-समझकर फैसले लें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई फिटनेस रूटीन को फॉलो करें।
मकर राशि- यह सप्ताह करियर में तरक्की के लिए नई स्किल सीखने के लिए परफेक्ट रहेगा। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह कई सरप्राइज मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में साथी की प्रशंसा करें। इस वीक मेडिकल इमरजेंसी के चलते धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यर्थ के खर्च नियंत्रण रखें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें।
कुंभ राशि- इस सप्ताह आपकी रोमांटिक लाइफमें खुशनुमा माहौल रहेगा। ऑनलाइन धन का लेन-देन करते समय थोड़ा सावधानी बरतें। निवेश के लुभावने ऑफर से दूर रहें और बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत के बाद ही एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। करियर में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। पास्ट को भूलकर लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार रहें।
मीन राशि- इस वीक धन का प्रबंधन होशियारी से करें। अपने फाइनेंसशियल ग्रोथ पर फोकस करें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ लाइफ में आगे बढ़ें। इस सप्ताह मीन राशि वालों को कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)