Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 21-27 अप्रैल का समय मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा?
- Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 21-27 अप्रैल का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए अप्रैल का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 21-27 अप्रैल का समय मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल-
मेष राशि- कुछ लोग प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर इस सप्ताह गंभीर हो सकते हैं। खर्च पर लगाम लगाने के लिए प्लान बनाने की जरूरत ज्यादा है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करने से घरेलू शांति बनी रहेगी। हेल्थ के मामले में थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। स्टूडेंट्स के लिए सुधार समय की मांग है।
वृषभ राशि- पेशेवर मोर्चे पर आप आगे बढ़ने में सफल रहेंगे, जहां से आपने क्विट किया था। आपको अपने काम को अपने तरीके से करने के लिए परिवार के किसी सदस्य पर दबाव बनाना होगा। किसी बीमारी से पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।
मिथुन राशि- आज कुछ लोग संपत्ति को लेकर गंभीर हो सकते हैं। फाइनेंशियल सिचूऐशन को देखते हुए आपके लिए थोड़ा कंजूस हो जाना ही बेहतर रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मनमुटाव दूर करना, जो आपको पसंद नहीं है, आज आपका एजेंडा रहेगा।
कर्क राशि- कोई पारिवारिक कार्यक्रम आपका शेड्यूल चेंज कर सकता है। किसी संपत्ति सौदे को लेकर घबराहट महसूस करना अच्छा नहीं है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ समय के लिए आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की सलह दी जाती है।
सिंह राशि- कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय मुश्किल नजर आ रहा है। जैसे-जैसे आप अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं, पेशेवर मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में होती जाएंगी। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। अच्छे रिटर्न का वादा करने वाले निवेश को अपना ऑप्शन बनाएं।
कन्या राशि- जरूरत पड़ने पर अपने पार्टनर से कुछ अच्छी सलाह की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी संपत्ति की कीमत कई गुना बढ़ने और आपके सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।
तुला राशि- इस सप्ताह किसी इवेंट को मैनेज करने में कुछ परेशानी हो सकती है। घर-परिवार के लिए आपने जो सोच रखा था, वह जल्द ही पूरा हो सकता है। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करके आप अच्छी पोजीशन हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- शिक्षा के मामले में किसी की मदद करने से आपको काफी तारीफ मिलेगी। आपके करियर में लगातार अच्छा प्रदर्शन आपके करियर ग्राफ को ऊपर उठा सकता है। जल्द ही घूमने का प्लान बना सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग के बहुत सारे फायदे हैं।
धनु राशि- अगर आपके मन में संपत्ति खरीदने का विचार है, तो एक अच्छा सौदा इस सप्ताह मिल सकता है। यात्रा थका देने वाली साबित हो सकती है। ऑफिस में चीजें पलट सकती हैं। हेल्थ के मामले में योग आपकी हेल्थ को अच्छा बना सकता है।
मकर राशि- इस सप्ताह प्रोफेशनल मोर्चे पर अपनी स्किल्स का अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। किसी बुजुर्ग की सलाह आपको अपने रिश्ते को बचाने में मदद करेगी। आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि- इस सप्ताह परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का वक्त है। छुट्टियों पर जाने की योजना बनाएं। कुछ लोगों के लिए बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होना संभव है। बॉडी कों हाइड्रेटेड रखें।
मीन राशि- इस सप्ताह बदलाव का आनंद लेने का समय है। पेशेवर मोर्चे पर आपने काम को आसान बनाने के लिए किसी सीनियर की एडवाइस ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर निर्णय लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।