weekly numerology horoscope 24-30 march 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal Weekly Numerology : 24 से 30 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly numerology horoscope 24-30 march 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal

Weekly Numerology : 24 से 30 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 March 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Numerology : 24 से 30 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह (24-30 मार्च, 2025) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1- इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए स्तोत्रों से धन-लाभ होगा। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन भी सुखमय रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में लाभ ही लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है। धन लाभ के योग बनेंगे। आय के स्तोत्रों में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। मानसिक तनाव को कम करने के लिए योगा या ध्यान करें। करियर की दृष्टि से भी ये समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह धन का खर्च सोच-समझकर ही करें। इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समय धैर्य से आगे बढ़ने का है। वाद-विवाद से दूर रहें। इस सप्ताह यात्रा में जाने का अवसर मिल सकता है।

मूलांक 4- इस सप्ताह मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव को कम करने के लिए योगा या ध्यान करें। करियर में नए मुकाम हासिल करेंगे। इस सप्ताह धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

मूलांक 5- सप्ताह की शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा सावधान रहें। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। यात्रा का योग बन सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मूलांक 5 वालों को इस सप्ताह कुछ नया करने का मौका भी मिल सकता है।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए ये सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इस समय धन की बचत करना आपके लिए बेहद जरूरी है। मेहनत करने से सफलता जरूर हासिल होगी। जीवन में तरक्की के अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह करियर में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यह सप्ताह आपके लिए बड़े परिवर्तनों वाला रहने वाला है। नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। हर क्षेत्र में आपको सफलता ही सफलता मिलेगी।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी, व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन की कमी नहीं रहेगी। आने वाले कुछ दिनों बाद जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आने वाले 7 दिन थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। धन का अधिक खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। दोस्तों और परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। इस समय शांत रहें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। शत्रु भी एक्टिव रहेंगे, जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 24 से 30 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?