झारखंड से सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र: आलोक
लोहरदगा इंटक के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि मनरेगा योजना विफल हो रही है। पिछले तीन माह से मजदूरों का बकाया नहीं मिला है और आठ माह से मटेरियल का पैसा भी बकाया है। मजदूर भूखमरी के कगार पर हैं और...

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा इंटक के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना लोहरदगा में विफल साबित हो रहा है। जिला में विगत तीन माह से मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों का बकाया की राशि नहीं मिल रहा है। साथ ही साथ विगत आठ माह से मटेरियल का पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा मजदूर भुखमरी के कगार पर आकर खड़े हो गए हैं। जिसके कारण लोहरदगा से व्यापक रूप से मनरेगा मजदूर पलायन कर रहे हैं। आलोक साहू ने इस मामला को लेकर लोहरदगा मनरेगा अधिकारी से मिले, तो उन्होंने बताया कि उनके पास राशि नहीं आया है राशि आने पर भुगतान किया जाएगा। इंटक अध्यक्ष ने मजदूरों के समस्याओं को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री दीपिका पांडेय से संपर्क करना चाहे, तो उसे संपर्क नहीं हुआ। उनके सरकारी पीएस ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा की राशि नहीं दे रही है। आठ माह से मटेरियल का पैसा बकाया है। तीन माह से मनरेगा मजदूरों का पैसा नहीं मिला है। जिसके कारण मजदूरों की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। राशि मांगने का पत्राचार झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से किया गया है। श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड राज्य से सौतेला व्यवहार कर रही है। मनरेगा मजदूरों की राशि का भुगतान नहीं कर मजदूरों को पलायन करने पर विवश किया जा रहा है। मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को इंटक बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार से अविलंब मनरेगा के मजदूरों और मटेरियल का बकाया राशि शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।