झरिया में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ व्यवसायियों ने किया ब्लैक आउट प्रदर्शन
झरिया में बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठानों में ब्लैक आउट किया। व्यापारियों ने डीवीसी और झरिया विद्युत विभाग की लापरवाही पर रोष प्रकट किया।...

झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था से त्रस्त झरिया के विभिन्न व्यवसायिक संगठन ने गुरुवार को झरिया कपड़ा पट्टी में अपने प्रतिष्ठानों में ब्लैक आउट कर अपना रोष प्रगट किया। वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी तथा झरिया विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस ऊमस भरी गर्मी में जीना दुश्वार कर दिया है। विभाग में बिना सुविधा शुल्क दिए कोई काम नहीं होता। मेंडेज कर्मी भी मनमाना सुविधा शुल्क लिए बगैर कोई काम नहीं करते। इस मामले में वरीय अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत भी कोई कारवाई नहीं होती। व्यवसयियों ने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी। व्यवसायियों ने बताया कि झरिया में 10 से 12 घंटा भी बिजली नही मिल पा रही है। कही तार टूट रहा है। कही ट्रांसफर्मर जल रहा है तो कही स्वीच खराब होने के कारण घंटो बिजली वाधित रहती है। शाम के बाद बिजली खराब होने पर कोई अधिकारी व मिस्त्री नही मिलते है। बताया कि मरीजों का इंसूलिन बिजली के अभाव में फ्रीज रखा गर्म हो जा रहा है। विरोध करने वालों में वस्त्र व्यवसाई संघ के उपेन्द्र गुप्ता, टॉफी विक्रेता संघ के श्रीकांत अंबष्ट, लघु उद्योग संघ से शिवचरण शर्मा, झरिया चैंबर से अमित साहू, अरिंदम बनर्जी, पूर्व पर्षद अनुप साव, सोना चांदी संघ से सत्यनारायण भोजगढ़िया, बसंत अग्रवाल, मनोहर कनोई, प्रदीप तुलस्यान, चेतन ठाकर, संजय गुप्ता, हीरा गुप्ता, अशोक चौरसिया, संतोष केशरी, राजेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, संतोष बर्नवाल, अजीत बर्नवाल, मुन्ना सिंदुरिया, सुरेश खेतान, कमल अग्रवाल आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।