Gorakhpur Temperature Surpasses 40 C Relief Expected with Western Disturbance दोपहर में 50 डिग्री से ज्यादा गर्मी का अहसास, घूम जा रहा सिर, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Temperature Surpasses 40 C Relief Expected with Western Disturbance

दोपहर में 50 डिग्री से ज्यादा गर्मी का अहसास, घूम जा रहा सिर

Gorakhpur News - गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा, जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन में गर्म हवा के चलते तापमान का अहसास 50 डिग्री सेल्सियस तक हुआ। पश्चिमी विक्षोभ रविवार से सक्रिय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 25 April 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
दोपहर में 50 डिग्री से ज्यादा गर्मी का अहसास, घूम जा रहा सिर

गोरखपुर। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसकी वजह से लोग धूप और गर्मी से परेशान रहे। दिन में चल रही गर्म हवा लोगों को 50 डिग्री सेल्सियस का अहसास कराती रही। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुआ है। इसका असर रविवार से दिखने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इसका असर गोरखपुर में भी देखने को मिला। दिन का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री से अधिक है। अभी शुक्रवार व शनिवार को भी लोगों को कड़ी धूप से जूझना पड़ेगा। रविवार को मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसका असर मंगलवार तक रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।