Anurag Kashyap takes delivery of a new Mahindra XEV 9e, Check all details अनुराग कश्यप ने ली 500km की रेंज देने वाली ये भौकाली इलेक्ट्रिक SUV, 20 मिनट में चार्ज और तगड़ी परफॉर्मेंस; जानें खासियत, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Anurag Kashyap takes delivery of a new Mahindra XEV 9e, Check all details

अनुराग कश्यप ने ली 500km की रेंज देने वाली ये भौकाली इलेक्ट्रिक SUV, 20 मिनट में चार्ज और तगड़ी परफॉर्मेंस; जानें खासियत

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में महिंद्रा (Mahindra) की दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e की डिलीवरी ली है। ये ईवी कई गजब फीचर्स से लैस है। इसकी रेंज 500km है। आइए इस शानदार SUV की खासियत जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 March 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
अनुराग कश्यप ने ली 500km की रेंज देने वाली ये भौकाली इलेक्ट्रिक SUV, 20 मिनट में चार्ज और तगड़ी परफॉर्मेंस; जानें खासियत

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी नई महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) की डिलीवरी ली है। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक कूपे SUV है, जिसकी डिलीवरी महाराष्ट्र के ठाणे में की गई। उन्हें यह SUV महिंद्रा मोदी के सीईओ अजीत पाई और वाइस प्रेसिडेंट कैलाश जोशी द्वारा सौंपी गई। इस शानदार इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 21.90 लाख से शुरू होकर 30.50 लाख (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) तक जाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मार्केट में तहलका मचाने आ रही महिंद्रा XUV 3XO EV, 400 km का मिलेगा रेंज!

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 26.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पहले से भी महिंद्रा SUV के मालिक हैं अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप पहले से ही एक महिंद्रा XUV500 (Mahindra XUV500) के मालिक हैं, लेकिन उनकी नई SUV महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) कंपनी के Born-Electric INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है। महिंद्रा का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म बेहतर स्टेबिलिटी, बिग केबिन स्पेस और बेहतरीन हैंडलिंग प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ बोरॉन स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो पैसेंजर सेफ्टी के लिए एक प्रोटेक्टिव केज बनाता है।

महिंद्रा XEV 9e: शानदार डिजाइन

महिंद्रा XEV 9e का डिजाइन इसे बेहद आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इसमें कूपे SUV डिजाइन मिलता है, जिसे और शानदार बनाने के लिए ट्रायंगुलर LED हेडलैंप्स और फुल वाइड में फैले हुए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं।

महिंद्रा XEV 9e: लग्जरी फीचर्स से लैस केबिन

महिंद्रा XEV 9e के इंटीरियर को ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप से हाई-टेक लुक दिया गया है। इसके डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच डिस्प्ले मिलता है। इसमें Adrenox सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ड्राइवर डिस्प्ले और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके साथ ही ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें इल्युमिनेटेड लोगो दिया गया है। ये ईवी 16-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम से लैस है।

महिंद्रा XEV 9e में पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलता है। ये ईवी ऑटोमैटिक पार्किंग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस है। SUV के लग्जरी और एडवांस्ड फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:अब और भौकाली हुई नई महिंद्रा थार रॉक्स, मिले ये 3 एडवांस फीचर; काफी कुछ बदल गया

महिंद्रा XEV 9e: पावरफुल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन

XEV 9e महिंद्रा के INGLO आर्किटेक्चर पर बनी है, जो दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है। इसमें 59kWh का बैटरी पैक और 79kWh का बैटरी पैक मिलता है।इसमें Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी पैक दिया गया है, जो ज्यादा थर्मल सेफ्टी और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। 175 kW DC फास्ट चार्जिंग से यह बैटरी 20-80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो सकती है। इसके 79kWh बैटरी पैक ऑप्शन में करीब 500 KM की रेंज देने का दावा किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।