बजाज ने अपने इस मॉडल की 2 करोड़ बाइक बेच डाली, अब कंपनी दे रही बंपर छूट; अभी लेने पर काफी पैसे बचेंगे
बजाज (Bajaj) ने हाल ही में अपने पल्सर मॉडल के साथ 2 करोड़ बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने भारत में चुनिंदा पल्सर पर 7,300 रुपये तक की बचत की घोषणा की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने हाल ही में अपने पल्सर मॉडल के साथ 2 करोड़ बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी ने 2001 में पहली बार मॉडल की शुरुआत के बाद से पल्सर ब्रांड के रिटेल सेक्टर को 50 से ज्यादा देशों तक पहुंचाया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने भारत में चुनिंदा पल्सर की खरीद पर 7,300 रुपये तक की बचत की घोषणा की है। नीचे दिए गए चार्ट में मॉडल-वाइज डिस्काउंट की डिटेल्स दी गई है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar 125
₹ 85,677 - 91,610

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Super Splendor
₹ 80,848 - 84,748

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour XTEC
₹ 89,998 - 94,598

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Super Splendor XTEC
₹ 86,128 - 90,028

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 89,468 - 93,468

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Freedom
₹ 90,272 - 1.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मॉडल | डिस्काउंट |
बजाज पल्सर 125 Neon | Rs. 1,184 |
बजाज पल्सर 125 कार्बन फाइबर | Rs. 2,000 |
बजाज पल्सर 150 सिंगल डिस्क | Rs. 3,000 |
बजाज पल्सर 150 ट्विन डिस्क | Rs. 3,000 |
बजाज पल्सर N160 USD | Rs. 5,811 |
बजाज पल्सर 220F | Rs. 7,379 - केवल महाराष्ट्र, बिहार और वेस्ट बंगाल में |
पहली बजाज पल्सर 150 और 180 मॉडल की शुरुआत ने परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल को आम लोगों तक पहुंचाया था। इसके साथ ही भारतीय मोटरसाइकिलिंग सेगमेंट को तेजी से बदल दिया। इसके बाद बजाज ने अलग-अलग सेगमेंट में कई पल्सर मॉडल लॉन्च किए और सेगमेंट का विस्तार किया, जिनमें से कुछ अभी भी लोकप्रिय हैं। जैसे कि बजाज पल्सर 220F, जिसकी डिमांड अभी भी मार्केट में काफी ज्यादा है। हालांकि, कुछ मॉडलों डिमांड कम होने से बंद हो गए।
इसके बाद भी अब तक बजाज के पास 12 पल्सर मॉडल हैं, जो 125cc से 400cc तक हैं। बजाज पल्सर को पहले एक करोड़ यूनिट बेचने में 17 साल लगे, जबकि अगली बार एक करोड़ यूनिट बेचने में सिर्फ 6 साल ही लगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।