क्रेटा को टक्कर देने वाली इस SUV पर आया ₹1.15 लाख का डिस्काउंट, ये सेल्टोस, एलिवेट या नेक्सन नहीं
- मारुति सुजुकी अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली प्रीमियम ग्रैंड विटारा SUV पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस महीने इस SUV को खरीदने पर 1.15 लाख रुपए तक की महाबचत हो सकती है।

मारुति सुजुकी अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली प्रीमियम ग्रैंड विटारा SUV पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस महीने इस SUV को खरीदने पर 1.15 लाख रुपए तक की महाबचत हो सकती है। कंपनी इसके माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट पर 95,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है, जिसमें सिग्मा बेस मॉडल शामिल नहीं है। इसमें 50,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 45,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस बीच, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वैरिएंट खरीदने पर 1.15 लाख रुपए तक का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सटेंडेड वारंटी के साथ-साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस भी शामिल है। ग्रैंड विटारा CNG वैरिएंट को केवल एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 11.19 - 20.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.14 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.71 - 14.87 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति ग्रैंड विटारा एक्स-शोरूम कीमतें | |
वैरिएंट | कीमतें |
सिग्मा | 11,19,000 रुपए |
डेल्टा | 12,30,000 रुपए |
डेल्टा CNG | 13,25,000 रुपए |
डेल्टा AT | 13,70,000 रुपए |
जेटा | 14,26,000 रुपए |
जेटा CNG | 15,21,000 रुपए |
जेटा AT | 15,66,000 रुपए |
अल्फा | 15,76,000 रुपए |
अल्फा 4WD | 17,01,500 रुपए |
अल्फा AT | 17,16,000 रुपए |
जेटा+ | 18,58,000 रुपए |
अल्फा+ | 19,99,000 रुपए |
ग्रैंड विटारा का इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा का माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह 1462cc K15 इंजन है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन भी अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT का माइलेज 27.97kmpl है। अपने सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है।
मारुति ग्रैंड विटारा की खासियत
मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।
ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती हैं और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में कार का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।
ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी।
मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।
ग्रैंड विटारा के सेफ्टी फीचर्स
न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।