टाटा कर्व को टक्कर देने वाली इस कूप SUV पर आया ₹80000 का डिस्काउंट, कीमत सिर्फ 7.99 लाख रुपए
- सिट्रोन इंडिया इस साल के खत्म होने के पर अपनी कारों पर शानदार ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। उसकी इस लिस्ट में ऑल न्यू बेसाल्ट कूप SUV भी शामिल है। कंपनी दिसंबर के बचे हुए दिनों में बेसाल्ट पर 80,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

सिट्रोन इंडिया इस साल के खत्म होने के पर अपनी कारों पर शानदार ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। उसकी इस लिस्ट में ऑल न्यू बेसाल्ट कूप SUV भी शामिल है। कंपनी दिसंबर के बचे हुए दिनों में बेसाल्ट पर 80,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। बेसाल्ट लॉन्च होने के एक महीने में कंपनी ने इसकी 579 यूनिट की डिलीवरी की थी। हालांकि, इसके बाद इसकी सेल्स में गिरावट आई है। कंपनी ने सितंबर में इसकी 341 यूनिट, अक्टूबर में 221 यूनिट और नवंबर में 47 यूनिट बेचीं। भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व से होता है।
ऐसे में कंपनी बेसाल्ट की सेल्स में इजाफा करने के लिए इस महीने इसके अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट दे रही है। बेसाल्ट को कुल चार ट्रिम्स यू, प्लस, मैक्स और मैक्स डुअल टोन में लॉन्च किया गया है। इसेमं दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। बेसाल्ट की मौजूदा कीमतें 7.99 लाख रुपए से 13.95 लाख रुपए तक हैं। इस कूप SUV को हाल ही में भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen Basalt
₹ 7.99 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 17.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 457
₹ 4.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z900 RS
₹ 16.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिट्रोन बेसाल्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बेसाल्ट का फ्रंट एंड सिट्रोन C3 एयरक्रॉस से काफी मिलता-जुलता है, जिसके साथ यह अपनी अंडरपिनिंग शेयर करता है। इसमें समान स्टाइल वाले DRLs, हेडलैंप क्लस्टर, ग्रिल और फ्रंट में एयर इनटेक की प्लेसमेंट भी समान है। बेसाल्ट के डिजाइन साइड से देखते पर साफ हो जाता है, क्योंकि इसमें एक कूप रूफलाइन है, जो बी-पिलर से नीचे की ओर एक इनबिल्ट स्पॉइलर लिप के साथ एक हाई डेक लिड में है। यह 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए हैं।
इसके इंटीरियर की बात करें इसका लेआउट C3 एयरक्रॉस जैसे ही है, जिसमें इसके डैशबोर्ड डिजाइन और 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन जैसे एलिमेंट लिए गए हैं। एयरक्रॉस के विपरीत इसमें 7.0-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट है। बेसाल्ट में 15-वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी है।
इसका पावरट्रेन की बात करें इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5 सिंगल-टोन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू शामिल हैं। इनमें से व्हाइट और रेड कलर की रूफ भी मिलेगी। आने वाले दिनों में इसके सभी वैरिएंट और उनकी कीमतों का अनाउंस किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व के साथ मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।