भारत में इस कंपनी कारों के पीछे ‘नहा-धोकर’ पड़े ग्राहक, पिछले 3 साल से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही
- हुंडई मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी ने 2024 में अपनी लगातार तीसरी सबसे बड़ी ईयरली सेल्स दर्ज की। जिसमें स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) मॉडल शामिल हैं।

हुंडई मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी ने 2024 में अपनी लगातार तीसरी सबसे बड़ी ईयरली सेल्स दर्ज की। जिसमें स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) मॉडल शामिल हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 2024 में घरेलू बाजार में 6,05,433 यूनिट बेचीं। यह हुंडई द्वारा पोस्ट की गई सबसे अच्छा ईयरली वॉल्यूम भी है। कंपनी ने 2023 में 6,02,111 यूनिट और 2022 में 5,52,511 यूनिट बेचीं। क्रेटा के साथ हुंडई ने 2024 में SUV सेगमेंट से 67.6% का योगदान रहा। क्रेटा ने 2024 में 1,86,919 यूनिट के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी ईयरली डोमेस्टिक सेल्स दर्ज की।
हुंडई क्रेटा के अलावा, एक्सटर, वेन्यू, अल्काजार और टक्सन जैसी SUV भी पेश करती है। 2024 में हुंडई की घरेलू बिक्री में CNG सेगमेंट की हिस्सेदारी 13.1% थी। कंपनी ने एक्सटर, ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा में CNG ऑप्शन भी देती है। 1,58,686 यूनिट के एक्सपोर्ट के साथ, हुंडई की कुल बिक्री (डोमेस्टिक + एक्सपोर्ट) 2024 में 7,64,119 यूनिट रही। 2023 में 1,63,675 यूनिट से एक्सपोर्ट में मामूली गिरावट आई। कंपनी ने 2022 में विदेशी बाजारों में 1,48,300 यूनिट भेजी थीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz AMG C 63 S E-Performance
₹ 1.95 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG GT 63 S E Performance
₹ 3.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 6.13 - 10.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11 - 20.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई के चेन्नई के श्रीपेरंबुदूर प्लांट में सालाना 8,24,000 यूनिट के प्रोडक्शन की क्षमता है। वहीं, पुणे के तालेगांव प्लांट ने जनरल मोटर्स से अधिग्रहित किया था। जिसका नवीनीकरण किया जा रहा है ताकि सालाना 2,00,000 से अधिक यूनिट का प्रोजक्शन किया जा सके। यह फाइनेंशियल ईयर 26 की तीसरी तिमाही में ऑपरेशंस शुरू कर देगा।
जब पुणे प्लांट पूरी तरह से चालू हो जाएगा, तो क्रेटा बनाने वाली कंपनी की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 10,00,000 यूनिट से ज्यादा होगी। फिलहाल, हुंडई के पूरे पोर्टफोलियो में ग्रैंड i10 निओस, i20, ऑरा, वरना. एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा, अल्काजार, टक्सन और आयोनिक 5 (EV) शामिल हैं। कंपनी 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में क्रेटा EV लॉन्च करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।