Hyundai Creta Electric top-spec trim seeing major demand, check details हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का ये पैसा वसूल वैरिएंट मचा रहा धूम, लोग सबसे ज्यादा इसे खरीद रहे; मार्केट में बंपर डिमांड, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Creta Electric top-spec trim seeing major demand, check details

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का ये पैसा वसूल वैरिएंट मचा रहा धूम, लोग सबसे ज्यादा इसे खरीद रहे; मार्केट में बंपर डिमांड

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) की टॉप वैरिएंट मार्केट में धूम मचा रही है। खास बात यह है कि लोग इस SUV की टॉप-स्पेक वैरिएंट एक्सीलेंस (Excellence) को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का ये पैसा वसूल वैरिएंट मचा रहा धूम, लोग सबसे ज्यादा इसे खरीद रहे; मार्केट में बंपर डिमांड

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) इस दौड़ में सबसे आगे निकलती दिख रही है। खास बात यह है कि लोग इस SUV की टॉप-स्पेक वैरिएंट एक्सीलेंस (Excellence) को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) में ऐसा क्या खास है, जो लोगों को इतना लुभा रहा है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 26.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एक झलक में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में इस ईवी को लॉन्च किया गया था। इसमें टोटल दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वैरिएंट मिलता है। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड लॉन्ग रेंज (51.4kWh बैटरी-टॉप-स्पेक वैरिएंट) Smart(O) वैरिएंट से ऊपर का है।

सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्सीलेंस वैरिएंट?

हुंडई (Hyundai) ने बताया कि एक्सीलेंस (Excellence) वैरिएंट पूरी तरह से फीचर्स से लैस है। इसको लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं, जिसकी वजह इसके प्रीमियम फीचर्स हैं, जो इसे एक फुल-लोडेड पैकेज बनाते हैं।

टॉप फीचर्स की झलक

इसके टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन मिलती है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट मिलती हैं, जो गर्मी में शानदार कूलिंग करती है। इसमें V2L (Vehicle-to-Load) फीचर भी दिया गया है। इससे आपकी कार एक पावरबैंक बन सकती है।

इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है। इसको स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें थिएटर जैसा ऑडियो बोस (Bose) साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा पैनोरामिक सनरूफ देखने को मिलता है।

टाटा और महिंद्रा भी इसी ट्रेंड को कर रहे फॉलो

हुंडई (Hyundai) अकेली कंपनी नहीं है, जिसे टॉप वैरिएंट की ज्यादा डिमांड मिल रही है। टाटा (Tata) (जैसे Nexon EV) और महिंद्रा (जैसे XUV400) की भी यही रिपोर्ट है। ग्राहक अब फुल-फीचर पैक्ड EVs को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

भारत में बनी हुंडई की पहली EV

क्रेटा इलेक्ट्रिक (Creta Electric), हुंडई (Hyundai) की भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक SUV है। इसका मतलब है कि इसमें ज्यादा अफोर्डेबल कीमत और बेहतर सर्विस सपोर्ट मिलता है। इस मॉडल के बाद हुंडई (Hyundai) जल्द ही कैरेंस क्लैविस ईवी (Carens Clavis EV) भी लॉन्च करने वाली है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) खासकर इसकी एक्सीलेंस (Excellence) वैरिएंट, प्रीमियम फीचर्स, लंबी रेंज और शानदार डिजाइन की वजह से ग्राहकों को खूब भा रही है। अगर आप एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और फीचर-लोडेड EV SUV की तलाश में हैं, तो ये कार आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।