MG Gloster price hike by Rs 1.51 Lakh, check all details ₹1.51 लाख तक महंगी हो गई ये भौकाली SUV, इस वैरिएंट के लिए लगेंगे सबसे ज्यादा पैसे; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Gloster price hike by Rs 1.51 Lakh, check all details

₹1.51 लाख तक महंगी हो गई ये भौकाली SUV, इस वैरिएंट के लिए लगेंगे सबसे ज्यादा पैसे; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। इसकी कीमत 1.51 लाख रुपये तक बढ़ गई है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 03:02 PM
share Share
Follow Us on
₹1.51 लाख तक महंगी हो गई ये भौकाली SUV, इस वैरिएंट के लिए लगेंगे सबसे ज्यादा पैसे; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

अगर आप MG की लग्जरी SUV ग्लोस्टर (Gloster) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जी हां, क्योंकि एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने ग्लोस्टर (Gloster) की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। अब इस SUV को खरीदना आपकी जेब पर और ज्यादा भारी पड़ेगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस वैरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी है और इसका असर क्या पड़ेगा?

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

MG ग्लोस्टर की कीमतों में भारी इजाफा

MG की फ्लैगशिप SUV ग्लोस्टर (Gloster) की कीमत अब 1.50 लाख से 1.51 लाख तक बढ़ा दी गई है। सबसे सस्ती वैरिएंट शार्प (Sharp) 2.0 टर्बो 2WD 7-सीटर पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जिसकी कीमत 1.51 लाख बढ़ाई गई है। बाकी सभी वैरिएंट्स में 1.50 लाख की समान वृद्धि की गई है।

अब कितने की पड़ेगी MG ग्लोस्टर?

इसकी नई कीमतें 41.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और टॉप वैरिएंट के लिए 46.24 लाख तक जाती हैं। यानी अगर आप ग्लोस्टर (Gloster) खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको कम से कम 1.5 लाख ज्यादा चुकाने होंगे।

जल्द आएगा नया वैरिएंट – मजेस्टर

MG अपनी ग्लोस्टर (Gloster) लाइनअप में जल्द ही एक नया टॉप-स्पेक वैरिएंट मजेस्टर (Majestor) जोड़ने जा रही है। यह वैरिएंट पहले से भी ज्यादा लग्जरी फीचर्स और प्रीमियम लुक्स के साथ आएगा।

आने वाली नई कारें– EV सेगमेंट में भी धमाल

MG सिर्फ ग्लोस्टर (Gloster) तक सीमित नहीं है। कंपनी जल्द ही कुछ और दिलचस्प मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। इसमें MG M9 EV MPV इलेक्ट्रिक फैमिली कार और MG सायबस्टर (Cyberster -दो दरवाजों वाली स्टाइलिश ईवी) इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार शामिल है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा को टक्कर देने मारुति ला रही ये धांसू SUV, जानिए इसकी खासियत

क्या ये कीमत बढ़ाना सही है?

जहां MG ग्लोस्टर (Gloster) एक फीचर-लोडेड, पावरफुल और प्रीमियम SUV है, वहीं, इस कीमत वृद्धि से कई ग्राहक सोच में पड़ सकते हैं। खासतौर पर तब जब बाज़ार में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और जीप मेरेडियन (Jeep Meridian) जैसे तगड़े कॉम्पिटिटर पहले से मौजूद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।