स्टॉक खत्म करने को कंपनी इस 7-सीटर कार पर दे रही ₹1 लाख की छूट, फटाफट उठा लें वरना नहीं मिलेगा ऐसा मौका
अप्रैल 2025 में महिंद्रा बोलेरो (Bolero B6 Opt) पर बंपर छूट मिल रही है। कंपनी इस 7-सीटर कार पर 1.05 लाख रुपये से भी ज्यादा छूट दे रही है। अगर आप इसको खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फटाफट खरीद लीजिए।

अगर आप एक सॉलिड, भरोसेमंद और पावरफुल गाड़ी लेना चाहते हैं, तो महिंद्रा (Mahindra) आपके लिए अप्रैल 2025 में एक शानदार ऑफर लेकर आई है।महिंद्रा की 7-सीटर बोलेरो B6 Opt (Mahindra Bolero B6 Opt- 2024 मॉडल) पर इस महीने 1,05,700 तक का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां, इस ऑफर से आप लाख रुपये से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Bolero Neo
₹ 9.95 - 12.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 8 - 15.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu D-Max
₹ 10.55 - 11.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
यह ऑफर कब तक है?
यह शानदार छूट सिर्फ अप्रैल 2025 तक ही वैलिड है। इसका मतलब है कि अगर आप इस महीने के अंदर गाड़ी बुक करते हैं, तो ही आप इस बड़े डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
डिस्काउंट ब्रेकअप
इस कार पर मिलने वाले 1.05 लाख की छूट की बात करें तो कंपनी के इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और लो-इंटरेस्ट फाइनेंस ऑप्शन शामिल है। हालांकि, डीलरशिप के अनुसार फायदे में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
महिंद्रा बोलेरो B6 Opt क्यों है सबकी फेवरेट?
महिंद्रा बोलेरो B6 Opt में मजबूत बॉडी और रफ-एंड-टफ लुक मिलता है। इसमें 1.5L mHawk डीजल इंजन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज मिलता है।इसमें पावर्ड विंडोज, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, म्यूजिक सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
ग्राहकों की पसंदीदा SUV
महिंद्रा बोलेरो (Bolero) दशकों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक रही है। इसका सॉलिड बिल्ड, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और सस्ता मेंटेनेंस इसे आम लोगों की पहली पसंद बनाते हैं।
नजदीकी डीलरशिप से करें बुकिंग
इस कार का स्टॉक सीमित है और ऑफर सिर्फ इस महीने के लिए है, तो आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर फटाफट बुकिंग कर सकते हैं और महिंद्रा बोलेरो B6 Opt पर साल की सबसे बड़ी छूट पा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।