महिंद्रा Vs अट्टो 3 Vs आयोनिक 5: बैटरी-रेंज से फीचर्स-कीमत तक, कौन सी ई-कार ज्यादा बेहतर?
- महिंद्रा ने भारतीय बाजर में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। इसमें BE 6e और XEV 9e शामिल हैं। BE 6e एक छोटी SUV है जिसका मुकाबला टाटा कर्व EV, MG ZS EV, अपकमिंग मारुति ई-विटारा और अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV जैसे मॉडल से होगा।

महिंद्रा ने भारतीय बाजर में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। इसमें BE 6e और XEV 9e शामिल हैं। BE 6e एक छोटी SUV है जिसका मुकाबला टाटा कर्व EV, MG ZS EV, अपकमिंग मारुति ई-विटारा और अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV जैसे मॉडल से होगा। इस ऑल-इलेक्ट्रिक कूप SUV का कोई डायरेक्ट कॉम्पटीटर नहीं है, लेकिन अगले साल आने वाली हैरियर EV से इसकी टक्कर हो सकती है। वहीं, XEV 9e कुछ हद तक BYD Atto 3 और हुंडई आयनिक 5 से भी मुकाबला करेगी। तो चलिए इन कारों का कम्पेरिजन देखते हैं।
महिंद्रा XEV 9e Vs राइवल मॉडल का साइज | |||
डायमेंशन | XEV 9e | अट्टो 3 | आयोनिक 5 |
लंबाई (mm) | 4789 | 4455 | 4635 |
चौड़ाई (mm) | 1907 | 1875 | 1890 |
ऊंचाई (mm) | 1694 | 1615 | 1625 |
व्हीलबेस (mm) | 2775 | 2720 | 3000 |
ग्राउंड क्लियरेंस (mm) | 207 | 175 | 163 (laden) |
ट्यूरिंग डायमीटर (m) | 10 | - | 12 |
टायर्स | 245/55 R19 (245/50 R20) | 215/55 R18 | 255/45 R20 |
बूट (लीटर) | 663 | 440 | 527 |
फ्रंक (लीटर) | 150 | - | 57 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सबसे पहले बात करें महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है।
अब बात करें महिंद्रा अट्टो 3 के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4455mm, चौड़ाई 1875mm, ऊंचाई 1615mm और व्हीलबेस 2720mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 175mm है। इसके टायर्स का साइज 215/55 R18 है। इसमें 440 लीटर का बूट स्पेस दिया है।
बात करें आयोनिक 5 के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4635mm, चौड़ाई 1890mm, ऊंचाई 1625mm और व्हीलबेस 3000mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 163mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 12m है। इसके टायर्स का साइज 255/45 R20 है। इसमें 527 लीटर का बूट स्पेस और 57 लीटर का फ्रंक दिया है।
महिंद्रा XEV 9e Vs राइवल मॉडल की बैटरी, रेंज और चार्जिंग | |||||
XEV 9e 59kWh | XEV 9e 79kWh | अट्टो 3 डायनामिक | अट्टो 3 प्रीमियम एंड सुपीरियर | आयोनिक 5 | |
बैटरी साइज (kWh) | 59 | 79 | 49.92 | 60.48 | 72.6 |
मोटर (hp/Nm) | 231/380 | 286/380 | 204/310 | 204/310 | 217/350 |
ड्राइव | RWD | RWD | FWD | FWD | RWD |
MIDC रेंज (km) | 542 | 656 | 468 | 521 | 631 |
फास्ट चार्जिंग (मिनट) | 20 (140kW) | 20 (170kW) | 50 (50kW) | 50 (50kW) | 21 (150kW) |
चार्जिंग (घंटे) | 8.7 (7.2kW), 6 (11kW) | 11.7 (7.2kW), 8 (11kW) | 8 | 9.5-10 | 7 (11kW) |
0-100kph (सेकेंड) | - | 6.8 | 7.9 | 7.3 | 7.6 |
अब बात करें इन कारों की बैटरी, रेंज और चार्जिंग की तो XEV 9e 59kWh का बैटरी साइज 59kWh है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।
XEV 9e 79kWh का बैटरी साइज 79kWh है। इसमें 286hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है। ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।
अट्टो 3 डायनामिक का बैटरी साइज 49.92kWh है। इसमें 204hp/310Nm की मोटर मिलती है। ये FWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 468km है। ये 50kW के फास्ट चार्जर से 50 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, नॉर्मल चार्जर से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 7.9 सेकेंड में पकड़ लेती है।
अट्टो 3 प्रीमियम एंड सुपीरियर का बैटरी साइज 60.48kWh है। इसमें 204hp/310Nm की मोटर मिलती है। ये FWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 521km है। ये 50kW के फास्ट चार्जर से 50 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, नॉर्मल चार्जर से 9.5-10 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ लेती है।
अब बात करें आयोनिक 5 की तो इसका बैटरी साइज 72.6kWh है। इसमें 217hp/350Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 631km है। ये 150kW के फास्ट चार्जर से 21 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 11kW के चार्ज से 7 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 7.6 सेकेंड में पकड़ लेती है।
महिंद्रा XEV 9e Vs राइवल मॉडल की कीमतें | |||
XEV 9e | अट्टो 3 | आयोनिक 5 | |
प्राइस रेंज | 21.90 लाख से शुरू | 24.99 से 33.99 लाख | 46.05 लाख |
अब बात करें इनकी एक्स-शोरूम कीमतों की तो XEV 9e की कीमतें 21.90 लाख रुपए से शुरू है। वहीं, अट्टो 3 की कीमतें 24.99 से 33.99 लाख रुपए के बीच हैं। जबकि, आयोनिक 5 की कीमत 46.05 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।