ऑरा, वरना, टिगोर या अमेज नहीं, बल्कि भारतीयों के दिल पर ये सेडान कर रही राज; सेगमेंट में नबंर-1
- सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर का दबदबा बना हुआ है। खासकर नया मॉडल आने के बाद इसकी डिमांड में गजब का इजाफा देखने को मिला है। डिजायर पिछले महीने सेडान सेगमेंट में नंबर-1 रही।

सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर का दबदबा बना हुआ है। खासकर नया मॉडल आने के बाद इसकी डिमांड में गजब का इजाफा देखने को मिला है। डिजायर पिछले महीने सेडान सेगमेंट में नंबर-1 रही। इसकी 15,383 यूनिट बिकीं। टॉप-10 की लिस्ट में कोई दूसरी सेडान इसके आसपास भी नहीं रही। इन सेडान की लिस्ट में जिन्हें जगह मिली है उसमें हुंडई, होंडा, स्कोडा, टाटा के मॉडल भी शामिल रहे। डिजायर मारुति के पोर्टपोलियो की पहली ऐसी कार भी है जिसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। डिजायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपए है। चलिए एक बार टॉप-10 सेडान की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
टॉप-10 सेडान सेल्स जनवरी 2025 | |
मॉडल | यूनिट |
मारुति डिजायर | 15,383 |
हुंडई ऑरा | 5,388 |
होंडा अमेज | 3,591 |
फॉक्सवैगन वर्टूस | 1,795 |
स्कोडा स्लाविया | 1,510 |
टाटा टिगोर | 1,484 |
हुंडई वरना | 1,477 |
मारुति सियाज | 768 |
होंडा सिटी | 739 |
टोयोटा कैमरी | 197 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जनवरी 2025 की टॉप-10 सेडान सेल्स की बात करें तो मारुति डिजायर की 15,383 यूनिट, हुंडई ऑरा की 5,388 यूनिट, होंडा अमेज की 3,591 यूनिट, फॉक्सवैगन वर्टूस की 1,795 यूनिट, स्कोडा स्लाविया की 1,510 यूनिट, टाटा टिगोर की 1,484 यूनिट, हुंडई वरना की 1,477 यूनिट, मारुति सियाज की 768 यूनिट, होंडा सिटी की 739 यूनिट और टोयोटा कैमरी की 197 यूनिट बिकीं।
मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नई डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।
डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। न्यू डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार भी है जिसे ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।