Maruti Nexa Cars Sales Breakup March 2025 लोग बलेनो, विटारा, इग्निस की बातें करते रहे, इधर एक बार फिर चुपके से नंबर-1 बन गई ये SUV, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Nexa Cars Sales Breakup March 2025

लोग बलेनो, विटारा, इग्निस की बातें करते रहे, इधर एक बार फिर चुपके से नंबर-1 बन गई ये SUV

  • मारुति सुजुकी इंडिया की नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों की की सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी नेक्सा डीलरशिप से कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUVs शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
लोग बलेनो, विटारा, इग्निस की बातें करते रहे, इधर एक बार फिर चुपके से नंबर-1 बन गई ये SUV

मारुति सुजुकी इंडिया की नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों की की सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी नेक्सा डीलरशिप से कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUVs शामिल हैं। हालांकि, कंपनी के लिए अब फ्रोंक्स SUV की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। फरवरी में देश की नंबर-1 बनने वाली इस कार को मार्च में भी जमकर खरीदा गया। मार्च में भी ये नेक्सा शोरूम की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये एकमात्र ऐसी कार रही जिसे 13 हजार से ज्यादा ग्राहक मिले। वहीं, जिम्नी और इनविक्टो को हर बार की तरह इस बार भी सबसे कम ग्राहक मिले। चलिए एक बार इनकी सेल्स पर नजर डालते हैं।

मारुति नेक्सा कार सेल्स जनवरी से मार्च 2025
मॉडलजनवरीफरवरीमार्च
फ्रोंक्स15,19221,46113,669
बलेनो19,96515,48012,357
ग्रैंड विटारा15,78410,66910,418
XL64,4031,8783,105
इग्निस3,7802,3941,900
सियाज7681,097676
जिम्नी163385261
इनविक्टो556380294
टोटल60,61153,74442,680

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मारुति नेक्सा डीलरशिपर पर इस साल के पहले तीन महीने में बिकने वाली कारों की बात करें तो फ्रोंक्स की जनवरी में 15,192 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 21,461 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 13,669 यूनिट बिकीं। बलेनो की जनवरी में 19,965 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 15,480 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 12,357 यूनिट बिकीं। ग्रैंड विटारा की जनवरी में 15,784 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 10,669 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 10,418 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा की सेल में इन 2 ई-कार ने लगाए चार चांद, लेकिन नंबर-1 तो ये मॉडल ही बना

XL6 की जनवरी में 4,403 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 1,878 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 3,105 यूनिट बिकीं। इग्निस की जनवरी में 3,780 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 2,394 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 1,900 यूनिट बिकीं। सियाज की जनवरी में 768 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 1,097 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 676 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:मारुति ने अपनी इस कार से CNG वैरिएंट हटाया, हाइब्रिड ट्रिम सस्ता किया

जिम्नी की जनवरी में 163 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 385 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 261 यूनिट बिकीं। इनविक्टो की जनवरी में 556 यूनिट बिकीं। वहीं, फरवरी में इस कार को 380 खरीददार मिले थे। जबकि मार्च में इसकी 294 यूनिट बिकीं। इस तरह जनवरी में नेक्सा डीलरशिपर से 60,611 यूनिट, फरवरी में 53,744 यूनिट और मार्च में 42,680 यूनिट बिकीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।