Only 37 units of the Citroen Basalt Coupe were sold in February 2025 टाटा कर्व से भिड़ने चली थी ये SUV, कुछ ही दिन में ग्राहक को तरसने लगी; फरवरी में सिर्फ 37 लोगों ने ही खरीदी, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Only 37 units of the Citroen Basalt Coupe were sold in February 2025

टाटा कर्व से भिड़ने चली थी ये SUV, कुछ ही दिन में ग्राहक को तरसने लगी; फरवरी में सिर्फ 37 लोगों ने ही खरीदी

सिट्रोएन की बेसाल्ट कूपे एसयूवी टाटा कर्व से भिड़ने आई थी। लेकिन, ये SUV कुछ ही दिन में ग्राहकों को तरसने लगी। पिछले महीने फरवरी 2025 में इसको सिर्फ 37 लोगों ने ही खरीदा। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 March 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
टाटा कर्व से भिड़ने चली थी ये SUV, कुछ ही दिन में ग्राहक को तरसने लगी; फरवरी में सिर्फ 37 लोगों ने ही खरीदी

सिट्रोएन बेसाल्ट कूपे (Citroen Basalt Coupe) C1-सेगमेंट की एक स्टाइलिश SUV है, जिसकी बिक्री में फरवरी 2025 में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इस महीने बेसाल्ट कूपे एसयूवी की सिर्फ 37 यूनिट की बिक्री हुई, जो जनवरी 2025 के मुकाबले 39.34% कम है। यह आंकड़ा कंपनी के लिए चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि सिट्रोएन बेसाल्ट कूपे (Basalt Coupe) को एक प्रीमियम SUV के तौर पर पेश किया गया था। सिट्रोएन ने इस एसयूवी को भारतीय बाजार में महिंद्रा की कूपे एसयूवी कर्व को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था। आइए इसकी सेल्स डिटेल्स को जरा विस्तार से समझते हैं।

ये भी पढ़ें:सिट्रोन बेसाल्ट बनी लोगों को मिलने वाली पहली SUV कूप, कीमत सिर्फ 7.99 लाख रुपए

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen Basalt

Citroen Basalt

₹ 7.99 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross

Citroen Aircross

₹ 8.49 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 10 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 9 - 17.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 8 - 15.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.74 - 14.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सिट्रोएन बेसाल्ट कूपे (Citroen Basalt Coupe) की बिक्री का हाल

महीनाबिक्री (यूनिट में)MoM ग्रोथ (%)
जनवरी 202561
फरवरी 202537-39.34%

ऊपर चार्ट में इस साल जनवरी 2025 और फरवरी 2025 के बिक्री आंकड़े दिए गए हैं। अब आइए कंपनी की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

सिट्रोएन बेसाल्ट कूपे की पिछले 6 महीने की बिक्री

महीनाबिक्री संख्या
सितंबर 2024341
अक्टूबर 2024221
नवंबर 202447
दिसंबर 202479
जनवरी 202561
फरवरी 202537

बऊपर चार्ट में पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट दी गई है, जिस पर नजर डालते हैं तो पता चलता है कि इस एसयूवी की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 6 महीने में इसकी सबसे कमबिक्री पिछले महीने फरवरी 2025 में रही है। वहीं, सबसे ज्यादा बिक्री सितंबर 2024 में 341 यूनिट की रही है। कंपनी ने इस एसयूवी को टाटा कर्व से मुकाबला करने के लिए मार्केट में उतारा था, तो आइए एक बार टाटा कर्व की पिछले 6 महीने की रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

टाटा कर्व की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट

महीनाबिक्री संख्या
सितंबर 20244,763
अक्टूब 20245,351
नवंबर 20245,101
दिसंबर 20244,994
जनवरी 20253,087
फरवरी 20253,483

ऊपर चार्ट में टाटा कर्व की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट दी गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये एसयूवी सिट्रोएन बेसाल्ट से बिक्री में काफी ज्यादा आगे है। इसकी हर महीने हजारों यूनिट बिक रही हैं। वहीं बेसाल्ट की सेल्स केवल डबल डिजिट में ही है।

बेसाल्ट की बिक्री में गिरावट की वजह?

1-ब्रांड की कम पहचान: भारतीय बाजार में Citroen अभी भी उतनी लोकप्रिय नहीं है, जिससे इसकी कारों की मांग कम रहती है।

2-मजबूत प्रतिस्पर्धा: मारुति (Maruti), हुंडई (Hyundai) और टाटा (Tata) जैसी कंपनियों की SUV से मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है।

3-कीमत और फीचर्स का संतुलन: भारतीय ग्राहक कीमत और फीचर्स के बीच बैलेंस को ज्यादा तवज्जो देते हैं, लेकिन Basalt Coupe इस मामले में थोड़ा पीछे रह सकती है।

4-कम डीलर नेटवर्क: सिट्रोएन (Citroen) का सर्विस और डीलर नेटवर्क अभी भी सीमित है, जिससे ग्राहकों तक इसकी पहुंच कम हो रही है।

ये भी पढ़ें:विदेशी बाजार में सुपरहिट मारुति की ये कार भारत में फेल! सिर्फ 385 यूनिट ही बिकीं

आगे क्या होगा?

सिट्रोएन (Citroen) को अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए आक्रामक रणनीतियों पर काम करना होगा, जैसे कि बेहतर कीमत पर ज्यादा फीचर्स, आकर्षक फाइनेंस ऑफर और डिस्काउंट देना होगा। इसके अलावा मार्केटिंग और ब्रांड अवेयरनेस को बढ़ावा देना होगा। अगर कंपनी इन पहलुओं पर ध्यान देती है, तो आने वाले महीनों में बेसाल्ट कूपे (Basalt Coupe) की बिक्री में सुधार हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।