महिंद्रा का मतलब ये SUV, ग्राहकों की डिमांड हर बार बना रही नंबर-1; सेल के लिए इसका नाम ही काफी
कंपनी ने पिछले महीने 52,431 गाड़ियां बेचीं जो इस साल उसकी सबसे बड़ी सेल्स भी है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 9 मॉडल बेच रही है। उसके लिए हर बार की तरह स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

महिंद्रा की सेल्स ब्रेकअप के आंकड़े सामने आ गए हैं। कंपनी ने पिछले महीने यानी मई में अपनी अब तक का सबसे शानदार सेल्स दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने 52,431 गाड़ियां बेचीं जो इस साल उसकी सबसे बड़ी सेल्स भी है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 9 मॉडल बेच रही है। उसके लिए हर बार की तरह स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, थार की सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। थार पिछले महीने कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, लिस्ट में सबसे आखिर में मराजो रही, जिसकी सिर्फ 4 यूनिट बिकीं। चलिए आपको कंपनी का सेल्स ब्रेकअप दिखाते हैं।
महिंद्रा सेल्स ब्रेकअप 2025 (अप्रैल से मई) | |||
मॉडल | मार्च | अप्रैल | मई |
स्कॉर्पियो | 13,913 | 15,534 | 14,401 |
थार | 8,936 | 10,703 | 10,389 |
बोलेरो नियो | 8,031 | 8,380 | 8,942 |
XUV 3XO | 7,055 | 7,568 | 7,952 |
XUV 700 | 6,851 | 6,811 | 6,435 |
XEV 9e | 2,080 | 2,441 | 2,815 |
XUV 400 EV | 238 | 337 | 287 |
BE 6 | 934 | 550 | 1,206 |
मराजो | 10 | 6 | 4 |
टोटल | 48,048 | 52,330 | 52,431 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.77 - 17.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo
₹ 9.95 - 12.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero
₹ 9.79 - 10.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा के सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो स्कॉर्पियो की मार्च में 13,913 यूनिट, अप्रैल में 15,534 यूनिट और मई में 14,401 यूनिट बिकीं। थार की मार्च में 8,936 यूनिट, अप्रैल में 10,703 यूनिट और मई में 10,389 यूनिट बिकीं। बोलेरो नियो की मार्च में 8,031 यूनिट, अप्रैल में 8,380 यूनिट और मई में 8,942 यूनिट बिकीं। XUV 3XO की मार्च में 7,055 यूनिट, अप्रैल में 7,568 यूनिट और मई में 7,952 यूनिट बिकीं। XUV 700 की मार्च में 6,851 यूनिट, अप्रैल में 6,811 यूनिट और मई में 6,435 यूनिट बिकीं।
XEV 9e की मार्च में 2,080 यूनिट, अप्रैल में 2,441 यूनिट और मई में 2,815 यूनिट बिकीं। XUV 400 EV की मार्च में 238 यूनिट, अप्रैल में 337 यूनिट और मई में 287 यूनिट बिकीं। BE 6 की मार्च में 934 यूनिट, अप्रैल में 550 यूनिट और मई में 1,206 यूनिट बिकीं। मराजो की मार्च में 10 यूनिट, अप्रैल में 6 यूनिट और मई में 4 यूनिट बिकीं। इस तरह मार्च में कंपनी ने कुल 48,048 यूनिट, अप्रैल में 52,330 यूनिट और मई में 52,431 यूनिट बेचीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।