अर्टिगा से मुकाबला करने वाली इस 7-सीटर को मई में सिर्फ 4 ग्राहक मिले, लोगों को अब नहीं लुभा रहा सेंट्रल AC
महिंद्रा पहली बार हुंडई और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर-2 पोजीशन पर आ गई। मई में महिंद्रा ने जहां 52,431 गाड़ियां बेचीं। तो दूसरी तरफ, हुंडई 43,861 यूनिट और टाटा 41,557 यूनिट ही बेच पाई। हालांकि, महिंद्रा की इस शानदार सेल्स में एक कार की नाकामी भी छिपी है।

महिंद्रा ने मई में सेल्स के अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। कंपनी पहली बार हुंडई और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर-2 पोजीशन पर आ गई। मई में महिंद्रा ने जहां 52,431 गाड़ियां बेचीं। तो दूसरी तरफ, हुंडई 43,861 यूनिट और टाटा 41,557 यूनिट ही बेच पाई। हालांकि, महिंद्रा की इस शानदार सेल्स में एक कार की नाकामी भी छिपी है। दरअसल, कंपनी की 7-सीटर मराजो MPV सेल में लगातार फेल हो रही है। पिछले महीने इसकी सिर्फ 4 यूनिट बिकीं। ये पिछले 4 महीने में मराजो की सबसे कम सेल भी है।
मराजो की खराब सेल के बाद भी कंपनी ने इसकी बिक्री जारी रखी है। इस पूरी साल इस 7-सीटर मॉडल की सेल्स काफी डाउन रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख से 17 लाख रुपए तक हैं। इसे 7 और 8 सीटर में खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, किआ कैरेंस जैसे मॉडस से होता है। हालांकि, सेल के मामले में ये सेगमेंट की सबसे सस्ती रेनो ट्राइबर MPV से पिछड़ी हुई है।
महिंद्रा मराजो सेल्स 2025 | |
महीना | सेल्स |
जनवरी | 0 |
फरवरी | 17 |
मार्च | 10 |
अप्रैल | 6 |
मई | 4 |
टोटल | 37 |
मंथली औसत | 7.4 |
महिंद्रा मराजो की इस साल की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसका खाता तक नहीं खुला था, यानी इसकी सेल्स 00 यूनिट की रही थी। वहीं, फरवरी में इसकी 17 यूनिट बिकी थीं। मार्च में ये आंकड़ा घटकर 10 यूनिट पर आ गया। जबकि, अप्रैल में इसकी सेल्स घटकर 6 यूनिट पर आ गई। वहीं, पिछले महीने यानी मई में इसकी सेल महज 4 यूनिट की रही। इस तरह पिछले 5 महीने के दौरान इसकी कुल 37 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी मंथली औसत सेल्स 7.4 यूनिट यानी 7 यूनिट की रही।
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेंट्रल AC और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।