Renault Triber Discounts April 2025 देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV का बच गया पुराना स्टॉक, कीमत ₹6.09 लाख; अब मिल रही ₹ 83000 की छूट, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Triber Discounts April 2025

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV का बच गया पुराना स्टॉक, कीमत ₹6.09 लाख; अब मिल रही ₹ 83000 की छूट

  • रेनो इंडिया के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती 7-सीटर ट्राइबर पर इस महीने शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। कंपनी ट्राइबर के 2025 मॉडल पर कुल 53,000 रुपए तक की छूट दे रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 09:59 AM
share Share
Follow Us on
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV का बच गया पुराना स्टॉक, कीमत ₹6.09 लाख; अब मिल रही ₹ 83000 की छूट

रेनो इंडिया के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती 7-सीटर ट्राइबर पर इस महीने शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। कंपनी ट्राइबर के 2025 मॉडल पर कुल 53,000 रुपए तक की छूट दे रही है। जबकि, 2024 मॉडल पर 83,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके बेस-स्पेक RXE वैरिएंट पर कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट लागू नहीं है। इस पर सिर्फ लॉयल्टी और रेफरल बेनिफिट मिलेंगे। कंपनी ग्राहकों को 8,000 रुपए की कॉर्पोरेट छूट या 4,000 रुपए के रुरल बेनिफिट भी दे रही है। इस पर 3,000 रुपए का रेफरल बोनस भी मिलेगा। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख से 8.97 लाख रुपए तक हैं।

रेनो ट्राइबर पर डिस्काउंट अप्रैल 2025
ऑफरMY2025 / 2025 मॉडल्सMY 2024
कैश डिस्काउंट₹10,000 तक₹40,000 तक
एक्सचेंज बेनिफिट₹20,000 तक₹20,000 तक
लॉयल्टी बेनिफिट₹15,000 तक₹15,000 तक
कॉर्पोरेट डिस्काउंट₹8,000 तक₹8,000 तक
टोटल डिस्काउंट₹53,000 तक₹83,000 तक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6 - 11.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 6.1 - 11.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 6.1 - 9.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 6.2 - 10.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.2 - 10.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ट्राइबर ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है।

ये भी पढ़ें:मारुति या हुंडई नहीं, बल्कि 10 साल बाद इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:20 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कार, कंपनी 3% बढ़ाने वाली है कीमतें

इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। ट्राइबर ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।