Hyundai Cars To Get Costlier From 20 April 2025 20 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कार, कंपनी 3% बढ़ाने वाली है कीमतें; क्रेटा EV पर भी पड़ेगा फर्क, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Cars To Get Costlier From 20 April 2025

20 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कार, कंपनी 3% बढ़ाने वाली है कीमतें; क्रेटा EV पर भी पड़ेगा फर्क

  • हुंडई इंडिया ने पिछले महीने एलान किया था कि वो अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करेगी। ऐसे में अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि 20 अप्रैल से उसकी कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
20 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कार, कंपनी 3% बढ़ाने वाली है कीमतें; क्रेटा EV पर भी पड़ेगा फर्क

हुंडई इंडिया ने पिछले महीने एलान किया था कि वो अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करेगी। ऐसे में अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि 20 अप्रैल से उसकी कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा। नई कीमतों का असर कंपनी के पॉपुलर मॉडल जैसे क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर और हाल ही में लॉन्च हुई क्रेटा इलेक्ट्रिक पर भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि कंपनी कारों की कीमतों में 3% तक का इजाफा करने वाली है। इससे पहले मारुति भी इस बात का एलान कर चुकी है कि 8 अप्रैल से उसकी कारों को खरीदना 62,000 रुपए तक महंगा हो जाएगा।

हुंडई ने बताया कि कारों की कीमतों में इजाफे की वजह स्टील, एल्युमीनियम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे आवश्यक कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी है। साथ ही, व्यापक मुद्रास्फीति दबाव, उच्च ऊर्जा बिल और ऑटोमोटिव उद्योग को प्रभावित करने वाले लॉजिस्टिक्स खर्चों में वृद्धि है। लगभग सभी कंपनियों की कारों की कीमतें बढ़ने का यही एकमात्र कारण है।

ये भी पढ़ें:कंपनी के पास बचा है इस कार का पुराना स्टॉक, खाली करने दे रही ₹78000 का डिस्काउंट
हुंडई कारों की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतें
मॉडलकीमतें
ग्रैंड i10 निओस₹5.98 लाख से ₹8.62 लाख
ऑरा₹6.54 लाख से ₹9.11 लाख
एक्सटर₹6 लाख से ₹10.51 लाख
i20₹7.04 लाख से ₹11.25 लाख
I20 N लाइन₹10 लाख से ₹12.56 लाख
वेन्यू₹7.94 लाख से ₹13.62 लाख
वेन्यू N लाइन₹12.15 लाख से ₹13.97 लाख
वरना₹11.07 लाख से ₹17.55 लाख
क्रेटा₹11.11 लाख से ₹20.50 लाख
क्रेटा N लाइन₹16.93 लाख से ₹20.56 लाख
क्रेटा इलेक्ट्रिक₹17.99 लाख से ₹23.50 लाख
अल्काजार₹14.99 लाख से ₹21.70 लाख
टक्सन₹29.27 लाख से ₹36.04 लाख
आयोनिक 5₹46.05 लाख

क्रेटा मार्च की नंबर-1 कार रही
भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की यह कार मार्च 2025 की भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। हुंडई क्रेटा ने मार्च महीने में 18059 यूनिट सेल की हैं। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के अनुसार, जनवरी से मार्च 2025 के दौरान क्रेटा की कुल बिक्री 52,898 यूनिट्स रही, जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की बात करें तो क्रेटा ने कुल 1,94,871 यूनिट्स की बिक्री के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।