Top 6 Car Makers March 2015 vs March 2025 Sales मारुति या हुंडई नहीं, बल्कि 10 साल बाद इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा; होंडा की फिल्म फ्लॉप!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 6 Car Makers March 2015 vs March 2025 Sales

मारुति या हुंडई नहीं, बल्कि 10 साल बाद इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा; होंडा की फिल्म फ्लॉप!

  • देश की ऑटो इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ कर रही है। बीते 10 सालों में इसमें जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। मार्च 2015 और मार्च 2025 की टॉप-6 कंपनियों की सेल्स की बात करें तो इसमें 62% का इजाफा देखने को मिला है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 09:21 AM
share Share
Follow Us on
मारुति या हुंडई नहीं, बल्कि 10 साल बाद इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा; होंडा की फिल्म फ्लॉप!

देश की ऑटो इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ कर रही है। बीते 10 सालों में इसमें जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। मार्च 2015 और मार्च 2025 की टॉप-6 कंपनियों की सेल्स की बात करें तो इसमें 62% का इजाफा देखने को मिला है। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई, होंडा, महिंद्रा टाटा और टोयोटा शामिल हैं। 2015 में इन सभी कंपनियों की मिलाकर 214,520 यूनिट बिकीं। जबकि, 2025 में इन कंपनियों की सेल्स का आंकड़ा बढ़कर 347,101 यूनिट हो गया। इस दौरान टाटा को सबसे ज्यादा ग्रोथ मिला। जबकि, होंडा की सेल्स में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।

टॉप-5 कार कंपनी सेल्स (मार्च 2015 vs मार्च 2025)
नंकंपनीमार्च 2015मार्च 2025ग्रोथ
1मारुति सुजुकी103,719160,01654%
2हुंडई39,51551,82031%
3होंडा22,6927,228-68%
4महिंद्रा20,22248,048137%
5टाटा15,03951,616243%
6टोयोटा13,33328,373112%
टोटल214,520347,10162%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz AMG E53 Cabriolet

Mercedes-Benz AMG E53 Cabriolet

₹ 1.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maserati MC20

Maserati MC20

₹ 3.69 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X4

BMW X4

₹ 96.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

देश के टॉप-6 कार मेकर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी ने मार्च 2015 में 103,719 गाड़ियां बेची थीं। मार्च 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 160,016 यूनिट का हो गया। यानी इसे 54% की ग्रोथ मिली। हुंडई ने मार्च 2015 में 39,515 गाड़ियां बेची थीं। मार्च 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 51,820 यूनिट का हो गया। यानी इसे 31% की ग्रोथ मिली। होंडा ने मार्च 2015 में 22,692 गाड़ियां बेची थीं। मार्च 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 7,228 यूनिट का हो गया। यानी इसे -68% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:20 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कार, कंपनी 3% बढ़ाने वाली है कीमतें

महिंद्रा ने मार्च 2015 में 20,222 गाड़ियां बेची थीं। मार्च 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 48,048 यूनिट का हो गया। यानी इसे 137% की ग्रोथ मिली। टाटा ने मार्च 2015 में 15,039 गाड़ियां बेची थीं। मार्च 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 51,616 यूनिट का हो गया। यानी इसे 243% की ग्रोथ मिली। टोयोटा ने मार्च 2015 में 13,333 गाड़ियां बेची थीं। मार्च 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 28,373 यूनिट का हो गया। यानी इसे 112% की ग्रोथ मिली। इस तरह इन 6 कंपनियों ने मार्च 2015 में 214,520 यूनिट बेचीं। जबकि, मार्च 2025 ये आंकड़ा बढ़कर 347,101 यूनिट का हो गया। यानी 62% की ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।