आखिर ₹20 लाख की बाइक की सर्विस में कितने रुपए होते हैं खर्च? डिटेल जानकर आप भी चौंक जाएंगे!
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765RS और BMW S1000RR की सर्विस कॉस्ट की डिटेल सामने आई है। बता दें कि ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765RS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख और BMW S1000RR की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपए है

देश के अंदर मोटरसाइकिल सेगमेंट में कई बजट मॉडल के सात लग्जरी और प्रीमियम बाइक भी शामिल हैं। इनकी कीमतें 20 लाख रुपए से भी ज्यादा हो जाती है। आपने कभी सोचा है कि इतनी महंगी मोटरसाइकिल के मेंटेनेंस का खर्च कितना होता होगा? दरअसल, ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765RS और BMW S1000RR की सर्विस कॉस्ट की डिटेल सामने आई है। इस डिटेल को इन बाइक को चलाने वाले ये राइडर ने शेयर किया है। बता दें कि ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765RS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख और BMW S1000RR की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपए है। चलिए इनकी सर्विस कॉस्ट के बारे में जानते हैं।
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765RS सर्विस कॉस्ट
राइडर द्वारा दी गई जानकी के मुताबिक, वो ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765RS करीब 4 साल से चला रहे हैं। इसकी सर्विस हमेशा ट्रायम्फ दिल्ली में की जाती थी। इसके एयर फिल्टर चेंज करने के साथ रेगुलर सर्विस कॉस्ट 11 से 12 हजार रुपए के करीब आती है। जब उन्होंने BMC फिल्टर पर स्विच किया, तो यह घटकर 9000 रुपए हो गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda CBR650R
₹ 10.4 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB650R
₹ 9.6 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX-6R
₹ 11.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Versys 1100
₹ 12.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati Monster
₹ 12.95 - 15.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja 1100SX
₹ 13.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
BMW S1000RR सर्विस कॉस्ट
दूसरी तरफ, उनके पास BMW S1000RR मोटरसाइकिल करीब 3 साल से ज्यादा समय से है। इसकी सभी सर्विस BMW डीलर के पास ही हुई हैं। जहां तक उन्हें याद है, एयर फिल्टर के बिना औसत सर्विस कॉस्ट 11 हजार रुपए रही है। एयर फिल्टर और ब्रेक ब्लीड (हर 2 साल में किया जाता है) के साथ सर्विस कॉस्ट लगभग 17 हजार रुपए है। ये सर्विस कॉस्ट उनके हिसाब से ठीक है।
ये OEM पर बुनियादी सर्विस किसी थर्ड पार्टी वर्कशॉप पर बुनियादी ऑयल चेंज करवाने से थोड़ी ही महंगी है। बाइक की पूरी सर्विस हिस्ट्री होने के कारण मन की शांति के लिए उन्होंने उस एक्स्ट्रा कॉस्ट को खर्च करने के लिए तैयार हैं। BMW वारंटी के मामले में विशेष रूप से अच्छा रहा है, क्योंकि बाइक की सर्विसिंग पूरी तरह से उनके पास ही हुई थी। एक दोस्त ने अपनी S1000RR के लिए बिल्कुल नया इंजन खरीदा, जबकि बाइक की वारंटी एक साल या उससे भी कम समय के लिए खत्म हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।