ये है 3 पहिए वाली देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 4.5 लाख रुपए; सिंगल चार्ज पर 200Km रेंज
- मुंबई की स्टॉर्टअप कंपनी स्ट्रॉम मोटर्स (Strom Motors) ने 4 साल पहले यानी 2021 में अपनी इलेक्ट्रिक कार का अनाउंस किया था। ये एक मिनी इलेक्ट्रिक कार थी जिसे स्ट्रॉम R3 नाम दिया गया था।

मुंबई की स्टॉर्टअप कंपनी स्ट्रॉम मोटर्स (Strom Motors) ने 4 साल पहले यानी 2021 में अपनी इलेक्ट्रिक कार का अनाउंस किया था। ये एक मिनी इलेक्ट्रिक कार थी जिसे स्ट्रॉम R3 नाम दिया गया था। कंपनी ने तब इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इसके लिए ग्राहकों से 10,000 रुपए का टोकन अमाउंट लिया जा रहा था। खास बात ये थी कि इसकी कीमत 5 लाख रुपए से कम रखी गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसे कहा गया था कि इसकी कीमत 4.5 लाख रुपए होगी। इस तरह ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी रहेगी। हालांकि, अब ये कार सुखियां से पूरी तरह गायब हो गई है।
स्ट्रॉम R3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
स्ट्रॉम R3 में दो डोर और तीन व्हील मिलते हैं। इसके पीछे की तरफ एक और आगे की तरफ दो व्हील मिलते हैं। इसे खासतौर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। मसक्यूलर लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें छोटा बोनट, एक बड़ा ब्लैकआउट ग्रिल, वाइड एयर डैम, LED लाइट्स, डुअल टोन और सनरूफ भी दी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसकी लंबाई 2907 mm, चौड़ाई 1405 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इसमें 185 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है। कार का कुल 550 किलोग्राम वजनी है। इसमें 13 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। इसमें 13 kW पावर की हाई इफिशिएंसी मोटर दी है। यह 48 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। फास्ट चार्जर से ये कार 2 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है। इस कार को फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। इसे रेगुलर 15 एम्पीयर वाले सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है।
स्ट्रॉम R3 को लेकर कंपनी ने ऐसा दावा किया था कि सिंगल चार्ज में 200Km तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस कार को चलाने में सिर्फ 40 पैसे प्रति किलोमीटर ही खर्च होते हैं। इस कार को 3 वैरिएंट में पेश किया जाना था। अलग-अलग वैरिएंट की रेंज 120Km, 160Km और 200Km ड्राइविंग रेंज शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 4 कलर ऑप्शन दिए थे। इसमें इलेक्ट्रिक ब्लू, नियॉन ब्लू, रेड और ब्लैक कलर शामिल थे।
बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 12-वे एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट, 4.3 का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री, 7-इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, IOT इनेबल्ड कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम, 4G कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल किए गए थे। कंपनी ने दावा किया था कि रेगुलर कार के मुकाबले इसका मेंटेनेंस 80% तक कम है। वहीं 3 सालों में इससे लगभग 3 लाख रुपए तक की बचत की जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।