tata and mahindra are bringing these 5 amazing suv in the indian market in 2025 पैसों का रखिए इंतजाम, इस साल मार्केट में आ रही टाटा और महिंद्रा की ये 5 धांसू SUV; जानिए पूरी डिटेल्स, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़tata and mahindra are bringing these 5 amazing suv in the indian market in 2025

पैसों का रखिए इंतजाम, इस साल मार्केट में आ रही टाटा और महिंद्रा की ये 5 धांसू SUV; जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। बता दें कि मौजूदा समय में भारत में होने वाली कुल कार बिक्री में अकेले 50 पर्सेंट ज्यादा हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 12:21 PM
share Share
Follow Us on
पैसों का रखिए इंतजाम, इस साल मार्केट में आ रही टाटा और महिंद्रा की ये 5 धांसू SUV; जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। बता दें कि मौजूदा समय में भारत में होने वाली कुल कार बिक्री में अकेले 50 पर्सेंट ज्यादा हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की है। इसे देखते हुए कई दिग्गज कार निर्माता कपनियां साल 2025 में भारतीय मॉडल में अपने कई मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल भारतीय मार्केट की ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड महिंद्रा और टाटा की अपकमिंग एसयूवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

टाटा हैरियर ईवी

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को जल्द मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि जनवरी में हुए 2025 ऑटो एक्सपो में टाटा हैरियर ईवी को ऑफीशियली अनवील किया गया था। भारतीय मार्केट में टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और अपकमिंग मारुति सुजुकी ई विटारा से होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाटा हैरियर ईवी सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स अपनी मोस्ट-अवेटेड सिएरा ईवी को भी साल 2025 के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा सिएरा ईवी में ग्राहकों को ब्लैंक्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और ट्रिपल स्क्रीन लेआउट पर स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 500 किलोमीटर के आसपास की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी।

ये भी पढ़ें:बना लो ₹6 लाख की सस्ती SUV लेने का प्लान, कंपनी दे रही ₹60000 का डिस्काउंट

टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर एसयूवी पंच के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा पंच फेसलिफ्ट को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। टाटा पंच फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, एसयूवी के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

महिंद्रा XEV 7e

महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV700 का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे XEV 7e नाम दिया जाएगा। महिंद्रा XEV 7e इस साल के अंत में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। ईवी दो बैटरी पैक 59 kWh और 79 kWh में आ सकती है। हालांकि, इसकी रेंज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा XUV 3XO ईवी साल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। महिंद्रा की यह ईवी सिंगल चार्ज पर 400 किमी के आसपास की रेंज ऑफर कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।