Bihar Minister Invites Public to PM Modi s Event in Bikramganj on May 30 प्रभारी मंत्री ने पीएम की सभा के लिए दिया न्योता, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihar Minister Invites Public to PM Modi s Event in Bikramganj on May 30

प्रभारी मंत्री ने पीएम की सभा के लिए दिया न्योता

फोटो 14 : बउ़हरा विस क्षेत्र में बैठक में प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 25 May 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
प्रभारी मंत्री ने पीएम की सभा के लिए दिया न्योता

आरा/बड़हरा/कोईलवर। बिहार सरकार के पंचायती राज सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता रविवार को बड़हरा विधानसभा की आम जनता, एनडीए कार्यकर्ताओं और पंचायत जनप्रतिनिधियों को आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिक्रमगंज में होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। बैठक के दौरान पंचायती राज सह जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बड़हरा के लोगों से पीएम की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सलेमपुर, सरैया, सिन्हा मंडलों का कार्यकताओं और जनता के साथ बैठक हेमतपुर मध्य विद्यालय परिसर में की गई। वहीं बड़हरा, बबुरा, कोईलवर उत्तरी मंडल एवं संदेश विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के कोईलवर नगर एवं कोईलवर दक्षिणी मंडलों की बैठक राजापुर हाई स्कूल सभागार में की गई।

हेमतपुर में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और राजापुर में जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह ने की। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बड़हरा में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बड़हरा विधानसभा से सबसे अधिक लोग बिक्रमगंज जाएंगे। हेमतपुर में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और राजापुर में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम में जाने का आह्वान किया। हेमतपुर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, ईं. धीरेन्द्र सिंह, बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, युवा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, बड़हरा विधानसभा संयोजक धीरज सिंह,सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, सिन्हा मंडल अध्यक्ष गोबिन्द साह सहित एनडीए अन्य थे। राजापुर कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह,संजय कुमार सिंह, बड़हरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, कोईलवर नगर मंडल अध्यक्ष संजीत रजक, कोईलवर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सविता देवी, संतोष स़िंह संटु, हरेराम चंद्रवंशी, कृष्णमोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।