Congress Launches Every Home Flag Campaign in Ara Bihar कांग्रेस ने किया जनसंवाद, जनआक्रोश सभा , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsCongress Launches Every Home Flag Campaign in Ara Bihar

कांग्रेस ने किया जनसंवाद, जनआक्रोश सभा

आरा। कांग्रेस कमिटी ने हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। पूर्व एमएलसी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस की जनवादी नीतियों और संविधान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 25 May 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने किया जनसंवाद, जनआक्रोश सभा

आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में रविवार को महिला थाना के समीप शहर के मौलाबाग में हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का आयोजन हुआ। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया। इस दौरान जनआक्रोश सभा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि हर घर झंडा अभियान सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह कांग्रेस की जनवादी नीतियों, राहुल गांधी के नेतृत्व और संविधान की रक्षा हेतु दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है। हमें जन-जन तक पहुंचकर सच्चाई और न्याय की बात रखनी है।

मौके पर अमित द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, अरशद रिजवी, अरुण कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश कुमार, नागेंद्र मिश्रा, सूरज प्रकाश, अशोक सिंह, घनश्याम चौधरी, अजय पासवान, सत्यदेव सिंह, सुनील सिंह, दीपक तिवारी, नेहरू जी व राणा सिंह सहित कई थे। ---------- डॉ. भीम सिंह भवेश को 27 को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड आरा। सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह भवेश को आगामी 27 मई को दिल्ली में पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें पद्म श्री अवार्ड दिया जाएगा। डॉ. भवेश को भारत सरकार की ओर से बीते 25 जनवरी को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई थी। विदित हो कि शहर के मदन जी का हाता निवासी डॉ. भवेश पिछले दो दशक से अधिक समय से समाज के हाशिए पर खड़ी मुसहर जाति के विकास हेतु प्रयासरत हैं। --------------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।