खराजपुर गांव में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
लहेरियासराय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा खराजपुर गांव से जेल कोना तक गई, जिसमें बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम...

लहेरियासराय। बहादुरपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा खराजपुर गांव से जेल कोना तक निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता वआम नागरिक शामिल हुए। बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिए और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, उस स्थिति में हम सभी भारतीय सेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और सेना के शौर्य, साहस को सलाम करते हैं।
पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए निकाली गई है। भारतीय सेना का साफ संदेश है कि भारत के खिलाफ जो कोई भी आंख उठाकर देखेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, जिला मंत्री मीरा मेहता, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, अशेश्वर पासवान, अभयनाथ मिश्र, फूल कुमार मिश्र, अवधेश मिश्र आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।