झारखंड सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, एक साथ 48 IPS अधिरकारियों का तबादला, 14 जिलों के SP-SSP बदले
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें जमेशपुर, धनबाद के एसएसपी, कोल्हान के डीआजी समेत कई जिले के अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें जमेशपुर, धनबाद के एसएसपी, कोल्हान के डीआजी समेत कई जिले के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। 14 जिलों के एसपी-एसएसपी समेत कुल 48 आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।
यह कदम सरकार ने 20 जिलों में नए उपायुक्तों (डीसी) की नियुक्ति के एक दिन बाद उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, आइजी ऑपरेशन रहे अमोल वी होमकर को आइजी रेलवे बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि विशेष शाखा के आइजी प्रभात कुमार को आइजी जैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी रेलवे तदाशा मिश्रा को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि एडीजी ऑपरेशन संजय आनंदराव लाटकर को एडीजी रेलवे का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा राज्य सरकार ने जमशेदपुर और धनबाद के अलावा पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिलों के एसएसपी और एसपी को भी बदला है। राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया।
यहां देखिए पूरी लिस्ट

