Grand Kalash Yatra for Radhakrishna Idol Installation in Ratnapur सुपौल : प्रतिमा स्थापना के लिए निकली कलश यात्रा, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsGrand Kalash Yatra for Radhakrishna Idol Installation in Ratnapur

सुपौल : प्रतिमा स्थापना के लिए निकली कलश यात्रा

रतनपुर पंचायत के बहुअरवा में नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिमा स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाली गई। 251 कन्याओं और महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद जल भरकर मंदिर पहुंची। 27 मई को प्रतिमा का नगर भ्रमण...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 26 May 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : प्रतिमा स्थापना के लिए निकली कलश यात्रा

रतनपुर, एक संवाददाता। रतनपुर पंचायत के बहुअरवा में नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। पंडित अजय मिश्र, पंडित कुमोद झा, पंडित गौरव मिश्र, पंडित कमल मिश्र द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वेद मंत्रोच्चार के साथ 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने मंदिर परिसर से कलश लेकर मुख्य मार्ग होते हुए विभिन्न टोलों का भ्रमण कर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। यहां कुआं से जल भरकर पुन: राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। इस दौरान गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के धुनों से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पूजा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।

27 मई को प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद 28 मई को राधा-कृष्ण की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।