रांची जिले के 135 गांव में दिव्यायन का चलेगा अभियान
रांची में मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से होगा। इसमें 135 गांवों के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि...

रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन होगा। रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय व आत्मा के सहयोग से 29 मई से चलने वाले अभियान में 18 प्रखंड के 135 गांव में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान में कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ भरत महतो, डॉ नेहा राजन, डॉ विशाखा सिंह और डॉ रवींद्र सिंह शामिल हैं। निर्धारित तिथि तक हर दिन एक टीम तीन गांव का भ्रमण करेगी। इसमें प्रगतिशील किसान व कृषि वैज्ञानिक भी शामिल रहेंगे।
इस क्रम में प्रति हेक्टेयर उत्पादन में वृद्धि, उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक व जैविक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और फसल विविधिकरण की जानकारी किसानों को मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।