Khelo India Torch Tour Launched to Promote Sports Awareness in Bihar खेलो इंडिया टॉर्च टूर यात्रा का शुभारंभ, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsKhelo India Torch Tour Launched to Promote Sports Awareness in Bihar

खेलो इंडिया टॉर्च टूर यात्रा का शुभारंभ

-डीएम तनय सुल्तानिया ने हरी झंडी दिखा टॉर्च यात्रा को किया रवाना, खेलों को बढ़ावा देना उद्देश्य

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 22 April 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया टॉर्च टूर यात्रा का शुभारंभ

-डीएम तनय सुल्तानिया ने हरी झंडी दिखा टॉर्च यात्रा को किया रवाना -खेलो इंडिया के तहत जागरूकता और खेलों को बढ़ावा देना उद्देश्य आरा, एक संवाददाता। जिला खेल भवन में मंगलवार को खेलो इंडिया टॉर्च टूर यात्रा का शुभारंभ किया गया। डीएम तनय सुलतानिया ने हरी झंडी दिखा टॉर्च यात्रा को रवाना किया। मौके पर डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। इस आयोजन में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के अध्यक्ष, सदस्यगण समेत कई अतिथि उपस्थित थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य चार से 15 मई तक राज्य भर में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जागरूकता फैलाना और खेलों को प्रोत्साहन देना है। यह यात्रा युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करने का प्रयास है। डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत इतने बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें फुटबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, कबड्डी, टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और स्वीमिंग जैसे लोकप्रिय खेलों को शामिल किया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन से बिहार में खेल-संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।