Delhi Woman Files FIR Against Husband and In-Laws for Dowry Assault and Attempted Gang Rape पत्नी से एक करोड़ मांगे, इनकार पर किया प्रताड़ित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDelhi Woman Files FIR Against Husband and In-Laws for Dowry Assault and Attempted Gang Rape

पत्नी से एक करोड़ मांगे, इनकार पर किया प्रताड़ित

दिल्ली की सीमा पांडेय ने अपने पति वरुण शर्मा और ससुराल वालों पर एक करोड़ रुपए और कार की मांग पूरी न करने पर मारपीट, प्रताड़ना और गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया है। शादी के बाद से दहेज मांगने वाले पति...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 22 April 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी से एक करोड़ मांगे, इनकार पर किया प्रताड़ित

रांची, वरीय संवाददाता। दिल्ली निवासी सीमा पांडेय ने पति समेत ससुराल वालों पर एक करोड़ रुपए और कार की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और गैंगरेप के प्रयास के आरोप में जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पति वरुण शर्मा के साथ भूपेश चंद्रा, सुमन शर्मा, अर्जुन शर्मा व वसुधा शर्मा को आरोपी बनाया है। आरोप लगाया है कि 2022 में शादी के बाद से ही पति दहेज मांगने लगा। इनकार करने पर मारपीट की और अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। कई बार उसके दोस्तों ने इसका प्रयास भी किया। इसी बीच उनका अश्लील वीडियो बनाकर पति ने वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। इसके बाद उसने मामला दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।