भाजपा ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया
अररिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित...

अररिया, निज संवाददाता अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भारतीय संविधान के शिल्पिकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला के नेतृत्व में अररिया नगर के महामंत्री संजीव कुमार पासवान के आवास पर बाबा साहेब के तेलचित्र पर पुष्पांजलि किया और मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिला के अध्यक्ष की अगुवाई में बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा आलोक भगत, जिला महामंत्री आकाश राज,सतीश कुमार कनकलता झा, रीना जैन, गंगा ऋषिदेव, संजीव पासवान, नवीन यादव, सुष्मिता ठाकुर, अनिल मंडल, संजय भगत, सुमित ठाकुर, शिबू दास,दिलीप सिंह के अलावे बड़ी संख्या संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।