भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल रानीगंज। एक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल रानीगंज। एक संवाददाता भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा रानीगंज मुख्यालय स्तिथ कलावती नगर से निकलकर शिक्षक कॉलोनी, गांधी चौक, पुरानी हाट, होते हुए रानीगंज थाना तक गयी। इसके बाद वापस होते हुए काली मंदिर चौक होते हुए गायत्री मंदिर तक गयी। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने कहा की भारतीय सेना दुनिया की सबसे पराक्रमी सेना है। हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों में है। जो भी हमसे टकराएगा वह चूर चूर हो जायेगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, सुमन झा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन झा, मंटु पूर्वे, राजकुमार साह, आजाद जायसवाल, गीत गोविंद महतो, चुन्नू चौधरी, मिथिलेश ऋषिदेव, परमानंद मल्लिक, आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।