Fire Accident in Araria Four Houses Burnt Millions in Damage अररिया : आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFire Accident in Araria Four Houses Burnt Millions in Damage

अररिया : आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

अररिया के तरौना भोजपुर पंचायत के भोजपुर गांव में गुरुवार की सुबह आग लगने से चार परिवारों के चार घर जलकर राख हो गए। लाखों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन स्थानीय लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

अररिया, निज संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के भोजपुर गांव में गुरुवार की अहले सुबह आग लगने से चार परिवार का चार घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के बाद अहले सुबह भोजपुर गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच घर के पीछे से आग की लपटें उठी और देखने देखते चार घर जल कर राख हो गया। स्पीच लोगों की नींद खुली और शोर मचाया।इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।

स्थानीय लोगों ने पंप सेट और चापा कल की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। ग्रामीणों के सक्रियता की वजह से घनी आबादी आग के चपेट में आने से बच गई। इस अग्निकांड में कृत्यानंद मंडल की एक बाइक भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में कपड़ा,बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन व दस्तावेज जलकर राख हो गया। पीड़ितों में अमरलाल मंडल, मिथिलेश कुमार मंडल, प्रिंस कुमार मंडल, सुजीत कुमार मंडल आदि शामिल हैं।अगलगी की सुचना वार्ड सदस्य सुमन कुमार मंडल ने ताराबाडी थाना व अररिया अंचलाधिकारी को देने की बात कही।सूचना के बाद हल्का कर्मचारी राजेश्वर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उपमुखिया मुकेश कुमार मंडल, सुमन कुमार मंडल, दिलिप कुमार मंडल, विनोद कुमार यादव, दिव्येश कुमार, शिव शंकर कुमार राय आदि ने जिला प्रशासन से पिडित परिजनों को उचित मुआवजा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान देने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।