Inspection Committee Reviews K N Degree College for Affiliation 2025-29 पूर्णिया विवि के तीन सदस्यीय टीम ने किया केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा का निरीक्षण, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsInspection Committee Reviews K N Degree College for Affiliation 2025-29

पूर्णिया विवि के तीन सदस्यीय टीम ने किया केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा का निरीक्षण

पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय निरीक्षण समिति ने केएन डिग्री कॉलेज बखरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की भूमि, भवन, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी और अन्य आवश्यक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 11 April 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया विवि के तीन सदस्यीय टीम ने किया केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा का निरीक्षण

कॉलेज की भूमि, भवन, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का किया अवलोकन वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, गर्ल्स कॉमन रुम, शौचालय, मैदान आदि का लिया जायजा

जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की, सत्र 2025-29 में संबद्धन देने को लेकर आई थी टीम

पूर्णियां विश्वविद्यालय स्तर पर गठित की गयी थी तीन सदस्य निरीक्षण समिति की टीम

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि

शैक्षणिक सत्र 2025-29 में संबद्धन देने को लेकर पूर्णियां विश्वविद्यालय स्तर पर गठित तीन सदस्य निरीक्षण समिति ने शुक्रवार को केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण समिति में डॉ गोपाल कुमार महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान, डॉ विनय कुमार पाण्डेय डिप्टी रजिस्टार लीगल व प्रो डॉ एसके सुमन सीसीडीसी (काउर्डिनेटर कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल) शामिल थे। सबसे पहले निरीक्षण समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय की भूमि, भवन, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थिति पंजी सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, गर्ल्स कॉमन रुम, शौचालय, मैदान व निर्माण हो रहे प्रशासनिक भवन आदि का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि भारत नेपाल सीमा से लगे सिकटी विधान सभा क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं रहने से छात्र खासकर छात्रा स्नातक की डिग्री नहीं ले पा रही हैं। वहीं निरीक्षण समिति के सदस्यों ने कहा कि केएन डिग्री कॉलेज आवश्यक सभी मापदंड पूरा कर रहा है। लेकिन कुछ कमी को जल्द दूर करने के लिए कहा गया है। मौके पर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रचार्य प्रो गोलाक नाथ झा, केएन इंटर कॉलेज कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा, मुखिया फिरोज आलम, पैक्स अध्यक्ष प्रशांत आनन्द, प्रो राधाकृष्ण विश्वास सहित प्रो पप्पू यादव, प्रो सुभाष चन्द्र मिश्र, प्रो विपिन झा, प्रो सतीश झा, प्रो मिथिलेश झा, प्रो तेजकृष्ण मिश्र, प्रो वर्षा रानी, प्रो रुपा कुमारी, प्रो रीना पाठक, प्रो कंचन कुमारी, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो आशीष आनन्द झा के अलावे मनोज मेहता, विभाष चन्द्र मिश्र, प्रयाग नाथ झा, अनुराग झा, देवेन्द्र मिश्र, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।