Joint Police Operation Leads to Arrest of Kidnapping Suspect in Narpatganj नरपतगंज के नाथपुर से लड़की अपहरण मामले के आरोपी को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार।, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsJoint Police Operation Leads to Arrest of Kidnapping Suspect in Narpatganj

नरपतगंज के नाथपुर से लड़की अपहरण मामले के आरोपी को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नरपतगंज प्रखंड के नाथपुर पंचायत में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लड़की अपहरण मामले के आरोपी मिथिलेश राय को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 2009 में पानीपत में एक लड़की का अपहरण किया था और तब से फरार था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 19 June 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
नरपतगंज के नाथपुर से लड़की अपहरण मामले के आरोपी को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में पानीपत पुलिस एवं नरपतगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लड़की अपहरण मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 निवासी मिथिलेश राय पिता दुलीचंद राय बताया जाता है। पानीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 2009 में पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उस वक्त अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को आरोपी को न्यायालय ले जाकर रिमांड पर लिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि पानीपत पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाकर नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय द्वारा रिमांड पर पानीपत पुलिस को सोपा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।