Koshi Mahotsav Virat Expo 2025 Cultural and Business Showcase in Biratnagar विराटनगर में 24 जनवरी से दस दिवसीय विराट एक्सपो 25, तैयारी शुरू, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsKoshi Mahotsav Virat Expo 2025 Cultural and Business Showcase in Biratnagar

विराटनगर में 24 जनवरी से दस दिवसीय विराट एक्सपो 25, तैयारी शुरू

जोगबनी, हिप्र भारतीय सीमा से सटे विराटनगर वार्ड 14 स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 10 Jan 2025 01:29 AM
share Share
Follow Us on
विराटनगर में 24 जनवरी से दस दिवसीय विराट एक्सपो 25, तैयारी शुरू

जोगबनी, हिप्र भारतीय सीमा से सटे विराटनगर वार्ड 14 स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में 24 जनवरी से कोशी महोत्सव विराट एक्सपो 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इसकी जानकारी आयोजक उद्योग संगठन मोरंग के अध्यक्ष राकेश सुराना, कार्यक्रम के संयोजक भोलेश्वर दुलाल ने विराटनगर में प्रेस मिट का आयोजन कर इसकी जानकारी दी। उद्योगी, व्यवसायी प्रोत्साहन के लिए आयोजित दस दिवसीय उक्त महोत्सव में कृषि, पर्यटन, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऑटोमोबाइल आदि के 268 स्टाल लगाए जाएंगे। एक्सपो में भारत, बांग्लादेश के भी व्यावसायिक स्टाल रहेंगे। महोत्सव के सफलता के लिए उद्योग संगठन मोरंग के बिपिन काबरा, नंदकिशोर राठी, पारस लूनिया सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से लगे हुए है। नेपाली तीन करोड़ की लगत से आयोजित किए जा रहे एक्सपो में लोगों के मनोरंजन हेतु नित्य सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा जिसमें चर्चित गायक, कलाकार अपना प्रस्तुति देंगे। आयोजक के अनुसार एक्सपो में सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र से भी लोग पहुंचेंगे। एक्सपो में बच्चे, महिला के मनोरंजन का भी ध्यान रख कई खेल सामग्री को रखा जाएगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।