भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
अररिया नगर थाना क्षेत्र के रहिका टोला में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 12 May 2025 01:12 AM

अररिया। अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिका टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी व्यक्ति का ईलाज किया गया। जख्मी व्यक्ति अररिया नगर थाना क्षेत्र के रहिका टोला निवासी मिश्री लाल यादव, सजिया देवी और इलियास बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।