Launch of Women Dialogue Chariot Journey in Araria District 18 Chariots Sent to 9 Blocks हाइटेक रथ से महिलाओं को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLaunch of Women Dialogue Chariot Journey in Araria District 18 Chariots Sent to 9 Blocks

हाइटेक रथ से महिलाओं को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

बिहार राज्य सरकार की महिला संवाद रथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। डीएम अनिल कुमार ने रामपुर कोदरकट्टी में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस योजना का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 19 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
हाइटेक रथ से महिलाओं को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

जिले में महिला संवाद रथ यात्रा शुरू, नौ प्रखंडों के लिए भेजे गए 18 रथ डीएम ने रामपुर कोदरकट्टी में किया कार्यक्रम का उद्घाटन

अररिया, संवाददाता

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला संवाद का आगाज शुक्रवार को एक साथ पूरे बिहार में हुआ। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जबकि जिले के नौ प्रखंडों के लिए भी कुल 18 रथ भेजा गया। वहीं प्रथम दिन डीएम अनिल कुमार ने अररिया प्रखंड के रामपुर कोदरकट्टी गांव पहुंच कर महिला संवाद का उद्घाटन किया। साथ ही वो उपस्थित महिलाओं से भी मुखातिब हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को बिहार की समस्त जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 अप्रैल से महिला संवाद शुरू किया गया है। इस दौरान उच्च तकनीक से लैस महिला संवाद रथ विभिन्न प्रखंडों में घुमकर महिलाओं के बीच सरकारी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा। साथ समाज के विकास और बेहतरी के लिए महिलाओं की इच्छा और आकांक्षा को भी जानने की कोशिश करेगा। बताया गया कि रथ में ऑडियो-वीडियो से विशेष संवाद और जानकारी जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था है।

बताया गया कि प्रत्यक रथ हर दिन एक प्रखंड के दो पंचायतों में भ्रमण कर लोगों तक संवाद पहुंचाएगा। साथ ही, लोगों से उनकी आकांक्षाओं को भी जानने की कोशिश की जाएगी। जिसे सरकार तक भेजा जाएगा। जीपीएस युक्त हाईटेक वैन में अन्य सुविधाओं के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला संवाद में मौजूद महिलाओं से संवाद की भी व्यवस्था है। रथ द्वारा उपस्थित महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं से संबंधित लीफलेट का भी वितरण किया जाता रहेगा। ताकि लोग राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत हो सकें।बताया गया कि कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को जिले के 18 स्थानों पर इस महिला संवाद रथ का प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ शिरकत किया। जबकि डीएम अनिल कुमार ने अररिया प्रखंड के कोदरकट्टी गांव पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और वहां उपस्थित महिलाओं से मुखातिब हुए। जिलाधिकारी ने लोगों से सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।