Massive Gathering for 11-Day Vishnu Yagna and Peace Ceremony in Farbisganj अररिया: विष्णु यज्ञ के अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMassive Gathering for 11-Day Vishnu Yagna and Peace Ceremony in Farbisganj

अररिया: विष्णु यज्ञ के अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

फारबिसगंज में 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन एवं मानस यज्ञ का अंतिम दिन भक्तों की भीड़ से भरा रहा। बुधवार को भव्य समापन समारोह होगा, जिसमें शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 8 April 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: विष्णु यज्ञ के अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

फारबिसगंज,एक संवाददाता। स्थानीय कोठीहाट रोड स्थित केशरी टोला में बीते 10 दिनों से जारी मानव कल्याणार्थ एवं विश्व शांति के लिए अनवरत जारी 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व मानस यज्ञ एवं नवाह संकीर्त्तन के अंतिम दिन मंगलवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस 11दिवसीय जारी यज्ञ का भव्य समापन बुधवार को किया जायेगा। जिसकी तैयारी आयोजन समिति के द्वारा की गई है। समिति के सदस्यों ने बताया की बुधवार को अपराह्न बेला में आयोजन स्थल से शहर में गाजे- बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए सभी प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित कर दिया जायेगा। यज्ञस्थल के समीप पंडितों द्वारा लगातार हवन किया जा रहा है। यज्ञ के अंतिम दिन फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी आदि हज़ारों भक्तों ने भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। आयोजन को ले शहर के दिनदयाल चौक से लेकर कोठीहाट चौक तक के रास्ते को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़क के दोनों और लाईट,ध्वनि विस्तारक यंत्र, झंडा,बैनर आदि लगाए गए है। साथ ही आयोजन स्थल पर बड़े-बड़े वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं आयोजन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्तों में भगवान विष्णु सहित अन्य देवी देवताओं की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इधर विभिन्न कीर्त्तन-भजन मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्णा की गूंज अनवरत शहरवासियों को सुनाई देने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। यज्ञ को लेकर प्रशासन भी सक्रिय है। यज्ञ स्थल सहित मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्काउट गाइड की 25 सदस्यीय टीम जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद की अगुवाई में काफी सक्रिय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।