नवगठित नरपतगंज नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स कटना शुरू
नरपतगंज नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स की शुरुआत हुई। मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 2024-25 और 2025-26 के लिए टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।...

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज कार्यालय में शुक्रवार को होल्डिंग टैक्स शुभारंभ को लेकर मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के लोग मौजूद थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 2024-25 तथा 25-26 का होल्डिंग टैक्स काटने का शुरूआत की गयी है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के गठन के बाद से विकास का कार्य शुरू किया गया है। इस कारण होल्डिंग टैक्स कटना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रधान सड़क मुख्य सड़क एवं अन्य सड़क तथा जनसंख्या के आधार पर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। टैक्स टीम घर-घर जाकर सीमांकन कर मकान का प्रकार घर का मेजरमेंट आदि निर्धारित कर टैक्स का निर्धारित करेगी उन्होंने बताया कि डिजिटल तरीके से भी लोग अपना टैक्स जमा कर सकते हैं।
नगर पंचायत नरपतगंज के वेबसाइट पर जाकर एवं क्यूआर कोड से लोगों को टैक्स देने की सुविधा दी जा रही है। टीम घर-घर जाकर मकान का प्रकार तथा मकान कितने फुट में है जमीन का दस्तावेज आदि का जांच कर होल्डिंग शुल्क का निर्धारण करेगी उन्होंने बताया कि नगर पंचायत नरपतगंज क्षेत्र के दुकानों पर भी ट्रेड लाइसेंस जारी किया जाएगा बताया कि न्यूनतम 09 प्रतिशत टैक्स का शुल्क निर्धारित किया गया है। इस मौके पर मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती, वार्ड पार्षद अमित कुमार, मदन पासवान, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।