Raid in Farbisganj 5 Lakh Rupees Worth of Single-Use Plastic Seized 31 Thousand Rupees Fine Imposed थर्माकोल व प्लास्टिक के खिलाफ नप ने चलाया अभियान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRaid in Farbisganj 5 Lakh Rupees Worth of Single-Use Plastic Seized 31 Thousand Rupees Fine Imposed

थर्माकोल व प्लास्टिक के खिलाफ नप ने चलाया अभियान

पांच लाख रुपये का माल जब्त, 31 हजार रुपए जुर्माना राशि बसूल छापेमारी से

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 24 May 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
थर्माकोल व प्लास्टिक के खिलाफ नप ने चलाया अभियान

पांच लाख रुपये का माल जब्त, 31 हजार रुपए जुर्माना राशि बसूल छापेमारी से कारोबारियों में मचा हड़कंप फ़ारबिसगंज,एक संवाददाता। फ़ारबिसगंज शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक थैला व थर्माकोल प्लेट बेचने व इस्तेमाल करने वाले लोगो के खिलाफ नप प्रशासन ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य के थर्माकोल व प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है। इस अलावे 31 हज़ार रुपये जुर्माना राशि भी वसूल किया है। नप के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह व नप के स्वच्छता पदधिकारी वंदना भारती के संयुक्त नेतृत्व में नप कर्मचारियों ने शहर के छुआपट्टी सहित अन्य मार्गों व बाजारों में कई दुकानों व गोदाम में छापेमारी की।

इस छापेमारी अभियान से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के थैला व थर्माकोल के प्लेट का उपयोग करने व इसे बेचने वाले दुकानदारों के बीच हड़कम्प मच गया। इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से नप ईओ सूर्यानंद सिंह, नप स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती,नप के प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह, प्रभारी नाजिर आर्यन कुमार राय,जेई मनोज प्रभाकर,गजेंद्र प्रसाद सिंह,कर संग्रहकर्ता वसीम अहमद,सत्यप्रकाश,विनय कुमार सिंहा सहित स्थानीय थाना के पुलिस बल मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।