Sarfaraz Alam Criticizes Waqf Amendment Bill as Anti-Muslim Black Law अररिया : वक्फ संशोधन बिल में सुधार की जरूरत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSarfaraz Alam Criticizes Waqf Amendment Bill as Anti-Muslim Black Law

अररिया : वक्फ संशोधन बिल में सुधार की जरूरत

अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम ने वक्फ संशोधन बिल की आलोचना की है, इसे मुसलमानों के खिलाफ एक काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून असंवैधानिक है और मुसलमानों की संपत्ति हड़पने की साजिश है। आलम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 25 April 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : वक्फ संशोधन बिल में सुधार की जरूरत

अररिया, निज संवाददाता। वक्फ संशोधन बिल में काफी सुधार की जरूरत है। मुसलमानों के खिलाफ है काला कानून। यह बातें अररिया के पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सीमांचल विकास मोर्चा के संस्थापक सरफराज आलम ने गुरुवार को अररिया स्थित आवास पर कही। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पूरी तरह मुसलमानों द्वारा वक्फ को दी गयी जमीन को हड़पने की साजिश है। केंद्र सरकार हमेशा कोई न कोई काला कानून लाकर मुसलमानों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की साजिश करती है। सरफराज आलम ने कहा यह काला कानून असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी है। इसमें किसी एक मजहब के लोगों को परेशान करने और उन्हें उनकी संपत्ति से बेदखल करने की नापाक साजिश है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लेती है चरणबद्ध तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन मई को अररिया में इस बिल के खिलाफ विभिन सामाजिक, धार्मिक, मिल्ली और सेकुलर विचारधारा के राजनीतिक दलों के द्वारा विरोध मार्च निकाला जाएगा। उस विरोध मार्च की तैयारी को लेकर 28 अप्रैल को जोकीहाट के उदा हाई स्कूल मैदान में एक विशाल विरोध प्रर्दशन और बैठक की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।