Supaul Faces Humid Heatwave Rain Expected Soon सुपौल: उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, परेशानी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSupaul Faces Humid Heatwave Rain Expected Soon

सुपौल: उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, परेशानी

सुपौल में उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 22 April 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, परेशानी

सुपौल। जिलेभर में उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिमराही बाजार में गर्मी और उमस से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दिया। वहीं दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। कृषि वैज्ञानिक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बताया कि बीते दिनों बारिश होने के कारण कई खेत में पानी जमा था। वहीं गेहूं भींगने के कारण सड़न हो रही थी। धूप खिलने से इसे लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।