Tri-Color March Celebrates Success of Operation Sindoor in Madanpur हमें भारतीय सेना के साहस, शौर्य व पराक्रम पर है गर्व, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTri-Color March Celebrates Success of Operation Sindoor in Madanpur

हमें भारतीय सेना के साहस, शौर्य व पराक्रम पर है गर्व

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मदनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 23 May 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
हमें भारतीय सेना के साहस, शौर्य व पराक्रम पर है गर्व

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मदनपुर में निकली तिरंगा यात्रा भारत माता की जय व वंदे मातरम का लोगों ने लगाये जयकारा अररिया, वरीय संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान करने के उद्देश्य से गुरूवार को मदनपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा मदनपुर बाजार के हाईस्कूल रोड से निकलकर राजेंद्र चौक होते हुए केनरा बैंक रोड एवं महावीर चौक थाना रोड आदि जगहों पर पहुंची। इन जगहों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये।

भाजपाई के अलावा ग्रामीणों ने अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस तिरंगा यात्रा लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहा था। इसमेंयुवा, महिला, स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। सभी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयकारा कर रहे थे। इस दौरान आम लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की सराहना कर रहे थे। कहा भारतीयों को अपने सैन्य शक्ति पर गर्व है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।